Hair Damaging mistakes: बाल डैमेज होने लगते हैं तो टूटना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में झड़ते बालों को रोकना मुश्किल हो जाता है. आमतौर पर बालों की सही तरह से देखरेख ना करने पर, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण बालों का झड़ना (Hair Fall) शुरू हो जाता है. इसी बारे में बताते हुए हेयरप्लांट सर्जन डॉ. मयंक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि किन गलतियों के कारण बाल डैमेज होने लगते हैं और झड़ना शुरू हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना रोकने के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, जानिए किन घरेलू नुस्खों से रुकेगा Hair Fall
हीट से बाल होते हैं डैमेज
जरूरत से ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करना जैसे हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल करने पर बाल डैमेज होने लगते हैं. इससे बालों के सिरे सूखने लगते हैं, दोमुंहे बाल बढ़ जाते हैं, बालों की इलास्टिसिटी कम होने लगती है, बाल रूखे हो जाते हैं और ब्रेकेज बढ़ती है.
हीट से कैसे बचाएं बाल
बालों को डैमेज से बचाने के लिए हीटिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करना चाहिए. अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो तापमान जितना हो सके कम रखना चाहिए. जब भी हो सके बालों को एयर ड्राई करना चाहिए. गीले बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
केमिकल डैमेज
हर कुछ दिनों में बालों को कलर करना, ब्लीच लगाना, स्मूदनिंग या रिबोंडिंग करवाना बालों के डैमेज होने का कारण बन सकता है. इससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं, रूखे हो जाते हैं, टेक्सचर खराब होने लगता है और बाल टूटकर गिरने लगते हैं.
क्या करना चाहिए
केमिकल ट्रीटमेंट्स के बीच में गैप बनाएं. कोशिश करें कि आप एकसाथ कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट्स ना करवाएं. स्कैल्प और हेयर हेल्थ पर फोकस करें. किसी ट्रीटमेंट से पहले देखें कि क्या बाल उस ट्रीटमेंट को झेल पाएंगे या नहीं.
खराब हेयर केयर हैबिट्स
बालों के डैमेज होने की एक वजह खराब हेयर केयर हैबिट्स भी हैं. जैसे, गीले बालों को तौलिये से जोर से रगड़ना. बालों को बहुत ज्यादा झाड़ना, स्रैल्प को स्क्रैच करना, रेग्यूलर स्कैल्प हाइजीन ना बनाए रखना या सिर की ठीक से सफाई ना करना.
बालों का कैसे रखें ध्यान
बालों का ध्यान रखने के लिए गीले बालों को रगड़ने के बजाय तौलिये से थपथपाकर सुखाएं. जब भी हो सके ढीले हेयरस्टाइल बनाएं. बालों को धीमे से सुलझाएं और सिर की सफाई रखें.
हेल्दी हेयर के लिए क्या खाएं
- बालों की सेहत अच्छी रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं
- आयरन से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं
- जिंक और हेल्दी फैट्स को खानपान में शामिल करें
- फलों और सब्जियों को खाएं. इनसे बालों की क्वालिटी बेहतर होती है और बालों का झड़ना कम होता है.
यह भी पढ़ें – रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? जानिए Kishmish Water पीने का प्रभाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines