Baalon Ka Jhadna Kaise Kam Kare: आजकल ज्यादातर लोग झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं. हालांकि, इससे बचने के लिए लोग काफी कुछ इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता. कई बार बाल रूखे हो जाते हैं तो कर बार उतरने लगते हैं. ऐसे में अगर आप बिना किसी डर के बालों का उतरना बंद करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको डॉक्टर फुरकान अंसारी के बताए टिप्स साझा कर रहे हैं. इन्होंने झड़ते बालों को कम करने का देसी नुस्खा बताया है जिसमें जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका रिजल्ट आपको सिर्फ 15 दिनों में देखने को मिल जाएगा. हालांकि, इसका इस्तेमाल कैसे करना है और किस तरह बालों पर ये लगाना है. हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप किन किन जड़ी बूटियों को इस मास्क में शामिल कर सकते हैं आइए विस्तार से इस लेख में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड में तेजी से बढ़ रहा गंजापन, रिसर्च में सामने आई युवाओं की एक सबसे आम लेकिन खतरनाक आदत
15 दिनों में 80% बाल झड़ना कैसे कम होगा?
एक्सपर्ट के मुताबिक, झड़ते बालों को रोकने के लिए जरूरी है कि आप आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. बस आपको मार्केट से खरीदकर सामान लाना हैं और इस्तेमाल करना है.
आंवला, रीठा और शिकाकाई क्यों हैं खास?
आंवला- इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर ग्रोथ बढ़ाने का काम करते हैं.
रीठा- यह नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जिससे स्कैल्प साफ रहता है और डैंड्रफ कम होता है.
शिकाकाई- बालों को मुलायम, चमकदार और उलझन-मुक्त बनाता है, साथ ही हेयर फॉल को कम करता है.
इन तीनों का कॉम्बिनेशन स्कैल्प को पोषण देने के साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. आप रोजाना इसका इस्तेमाल करें और बालों पर नीचे बताए गए टिप्स की मदद से लगाएं.
आंवला-रीठा-शिकाकाई कैसे इस्तेमाल करें?
सामग्री
- सूखे आंवला- 50 ग्राम
- रीठा- 50 ग्राम
- शिकाकाई-50 ग्राम
विधि
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को खरीदकर रखें.
- एक बाउल में निकालकर मिक्सर में डालें और पाउडर बना लें.
- अब एक चम्मच लोहे की कड़ाही में निकालें और पानी डालकर आधे दिन के लिए रख दें.
- अब इसका इस्तेमाल करें क्योंकि इसे लगाने से आपको बहुत ही फायदे देखने को मिल सकते हैं.
जल्दी रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स
- इसके साथ आपको प्रोटीन और आयरन युक्त डाइट लेनी है.
- बालों को बहुत ज्यादा हीट या स्टाइलिंग से बचाएं.
- स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें.
- रोजाना गीले बालों में कंघी ना करें और बाहर का शैम्पू इस्तेमाल करने से बचें.
- रोजाना पर्याप्त पानी जरूर पीएं और सिर का रूखापन दूर करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines