हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bakrid Mehndi Ideas: सिर्फ 10 मिनट में हाथों पर लगाएं चांद वाली एलिगेंट मेहंदी, देखें खूबसूरत पैटर्न

Simple Chand Mehndi Design: अगर काम की वजह से आप हाथों पर मेहंदी नहीं लगा पा रही हैं तो 10 मिनट में लग जाने वाले इन डिजाइन से आप खूबसूरत और फेस्टिव लुक दे सकती हैं. इन्हें लगाना ना सिर्फ आसान है, बल्कि अच्छे भी हैं.  

विज्ञापन
चांद रात पर अपने हाथों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन- Image Credit- News24

Chand Mehndi Design Photo: बकरीद का त्योहार आते ही महिलाओं और लड़कियों में मेहंदी लगाने का उत्साह बढ़ जाता है. ईद के मौके पर खूबसूरत आउटफिट के साथ हाथों में लगी मेहंदी लुक में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी इस बार कुछ सिंपल, ट्रेंडी और जल्दी बनने वाले डिजाइन ढूंढ रही हैं तो चांद वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. खास बात यह है कि ये डिजाइन सिर्फ 10 मिनट में आसानी से बन जाते हैं और हाथों को बेहद एलिगेंट लुक देते हैं. आइए देखते हैं बकरीद के लिए कुछ खूबसूरत चांद मेहंदी डिजाइन आइडियाज. 

इसे भी पढ़ें- 1220463 रुपए की है दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल, खूबियां ऐसी जो पहले कभी नहीं सुनी होंगी

Image Credit- Freepik

चांद रात पर अपने हाथों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन

सिंपल हाफ मून डिजाइन- आप अपने हाथों पर मिनिमल डिजाइन भी लगा सकते हैं. इसमें हथेली के बीच में छोटा सा हाफ मून बनाया जाता है और आसपास डॉट्स और बेल बनाई जाती है.
चांद और स्टार मेहंदी पैटर्न- ईद पर चांद और सितारों का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. आप हाथों के बैक साइड पर बड़ा सा चांद बनाकर उसके आसपास छोटे-छोटे स्टार डिजाइन बना सकती हैं. यह डिजाइन मॉडर्न और फेस्टिव दोनों लुक देता है.
अरबी स्टाइल चांद मेहंदी- अरबी मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. इसमें उंगलियों से लेकर कलाई तक बेल और फ्लोरल पैटर्न के बीच चांद का डिजाइन बनाया जाता है. यह डिजाइन कम समय में हाथों को भरपूर लुक देता है.
फिंगर टिप चांद डिजाइन- अगर आप ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं सिर्फ उंगलियों और हथेली के कोने पर छोटा चांद बनाकर डिजाइन तैयार कर सकती हैं. यह कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चा प्याज खाना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या असर होता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola