गर्मियों में कच्चा प्याज खाना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या असर होता है
Benefits Of Eating Onion: गर्मियों में प्याज खाने पर सेहत एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होती है. ऐसे में यहां जानिए गर्मियों के मौसम में प्याज खाने पर शरीर को इसके फायदे मिलते हैं या नहीं.

Onion Benefits In Summer: गर्मियों के मौसम में प्याज खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. प्याज में एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स होते हैं, इसमें विटामिन सी, फोलेट, ब्लड प्रेशर रेग्यूलेशन के लिए पौटेशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. ऐसे में प्याज को गर्मियों में खानपान का हिस्सा बनाने पर शरीर को इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल जाते हैं. यहां जानिए कच्चा प्याज गर्मियों में खाया जाए तो सेहत पर कैसा असर पड़ता है.
शरीर को मिलती है हाइड्रेशन
2 / 7गर्मियों के मौसम में कच्चा प्याज खाने पर शरीर को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है. गर्मियों में खासतौर से शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है.
कूलिंग गुण कूलिंग गुण
3 / 7प्याज में कूलिंग गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को कम करते हैं. गर्मियों में प्याज खाया जाए तो लू से बचा जा सकता है.
इम्यूनिटी मजबूत होती है
4 / 7प्याज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. यह शरीर पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी असर दिखाता है.
पाचन के लिए अच्छा
5 / 7कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है. इसे खाने पर पाचन अच्छा रहता है और कब्ज जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.
रेग्यूलेट होता है ब्लड शुगर
6 / 7प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसे खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट होते हैं. डायबिटीज मैनेज करने के लिए प्याज को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
कैसे खाएं प्याज
7 / 7गर्मियों में आप कच्चे प्याज को सलाद की तरह खा सकते हैं. आप चाहे तो सिरका वाला प्याज या हरी चटनी वाला प्याज बनाकर भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.