भागवत पुराण में वर्णित कथा के अनुसार सत्यभामा एक दिन उनसे रूठ गई तब कृष्ण ने महल में एक भोज का आयोजन करवाया। भोज का मुख्य उद्देश्य सत्यभामा को यह समझाना था कि आखिर भगवान श्री कृष्ण ने स्त्रियों को नमक के समान क्यों बताया था।
भागवत पुराण अनुसार भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियों में सबसे सुन्दर सत्यभामा थी। श्री कृष्ण अपने मन की बात सत्यभामा को अकसर ही बताया करते थे। एक दिन की बात है सत्यभामा ने अपनी सुंदरता पर घमंड करते हुए श्री कृष्ण से पूछा हे स्वामी ! मैं आपको कैसी लगती हूं? सत्यभामा की बातें सुनकर श्री कृष्ण मुस्कुराते हुए बोले प्रिय मुझे तुम नमक के समान लगती हो। श्री कृष्ण की बातें सुनकर सत्यभामा क्रोधित हो गयी और बोली आप बड़े ही कठोर हो, आप किसी और वस्तु से भी तो मेरी तुलना कर सकते थे। उस समय श्री कृष्ण ने सत्यभामा के क्रोध को किसी तरह शांत करा दिया।
ये भी पढ़ें:Anant Chaturdashi 2024: कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी,इस कथा को सुनने से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट !
कुछ दिनों के बाद श्री कृष्ण ने द्वारका के महल में एक भोज का आयोजन किया। इस भोज के लिए छप्पन भोग की व्यवस्था की गई। भोजन जब बनकर तैयार हो गया तो श्री कृष्ण ने सबसे पहले सत्यभामा से भोजन करने को कहा। पहले तो सत्यभामा ने मना कर दिया परन्तु श्री कृष्ण के बार-बार कहने पर वह भोजन करने को तैयार हो गई। सत्यभामा ने जैसे ही पहला कौर मुंह में डाला उसे भोजन में कोई स्वाद नहीं आया। आता भी कैसे श्री कृष्ण के आदेशानुसार भोजन में नमक जो नहीं डाला गया था। उसके बाद सत्यभामा ने कचौड़ी का कौर मुंह में डाला, वह भी बिना नमक का था, इतना सब होने के बाद सत्यभामा क्रोध से लाल हो गई और चिल्लाने लगी किसने यह खाना बनाया है?
सत्यभामा को चिल्लाते हुए जब कृष्ण से सुना तो वह दौड़े-दौड़े उनके पास आये और पूछा प्रिय क्या हुआ? सत्यभामा तमतमाती हुई बोली ऐसे भोज का आयोजन आपने क्यों किया? किसी भी भोजन में नमक नहीं है। तब श्री कृष्ण ने कहा नमक नहीं है तो, क्या हुआ बिना नमक के ही खा लेती। कृष्ण की बातें सुनकर सत्यभामा क्रोध से लाल हो गई। फिर श्री कृष्ण ने बड़े ही प्यार से कहा प्रिय उस दिन जब मैंने तुमसे कहा था कि तुम मुझे नमक के समान प्रिय हो तो तुम रूठ गई थी। श्री कृष्ण के इतना कहते ही सत्यभामा को समझ में आ गया की इस भोज का आयोजन उन्हें समझाने के लिए किया गया था। फिर श्री कृष्ण ने कहा मैंने तुम्हे नमक इसलिए कहा था कि स्त्रियां नमक के सामान ही अपना अस्तित्व मिटा कर दूसरे से प्रेम करती है। उसका नाम धारण करती है।
ये भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें ये 3 उपाय; पति संग संबंध होंगे मजबूत, रिश्ते में घुलेगा प्यार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 min agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
52 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines