---विज्ञापन---

Religion angle-right

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें ये 3 उपाय; पति संग संबंध होंगे मजबूत, रिश्ते में घुलेगा प्यार!

Karva Chauth 2024: पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर साल महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसी के साथ आपको उन उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें इस शुभ दिन करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है।

---विज्ञापन---

Karva Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति की सलामती और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए रखती हैं। हालांकि ये व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस व्रत के दौरान कुछ खाने-पीने की मनाही होती है। हालांकि ये निर्जला व्रत आज के समय में कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर के लिए रखती हैं।

चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा। इसी के साथ आपको तीन अचूक उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

2024 में करवा चौथ कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 मिनट से लेकर 07:57 मिनट तक है। वहीं चन्द्रोदय का समय 07:54 मिनट है।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: जानें करवा चौथ पर चांद निकलने का समय

---विज्ञापन---

Karwa Chauth Moon

करवा चौथ के अचूक उपाय

  • करवा चौथ के दिन महिलाएं दो गोमती चक्र लें। गोमती चक्र के एक तरफ अपना नाम और दूसरी तरफ पिता का नाम लिखें। फिर एक लाल कपड़ा लें। उसके ऊपर दोनों गोमती चक्र और थोड़ी-सी पीली सरसों को रखें। कपड़े को अच्छे से बांध लें और उसे अलमारी के ऊपर छुपाके रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पत्नी यदि करवा चौथ के दिन ये उपाय चुपचाप करती हैं, तो उनका रिश्ता पति संग मजबूत होता है।
  • जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, वो करवा चौथ के दिन शाम के समय एक बरगद का पत्ता लें। उस पर अपना और पति का नाम लिखें। फिर उसे अपने सिर पर तीन या सात बार घुमाएं। इससे बाद उसे जला दें। इस उपाय से आपके रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा।
  • करवा चौथ के दिन चंद्र देव के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन अपने हाथ से गुड़ के 11 लड्डू बनाएं। बप्पा की पूजा करने के बाद उन्हें 11 लड्डूों का भोग लगाएं। इसी के साथ दूर्वा, केसर और इत्र अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti 2024: विश्वकर्मा पूजा के दिन चुपचाप करें 3 उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 09, 2024 02:24 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola