Face Pack For Open Pores: चेहरे पर बड़े और खुले पोर्स कई लोगों की आम समस्या है. ऑयली स्किन, बढ़ती उम्र, धूल-मिट्टी और त्वचा की सही देखभाल न करने के कारण पोर्स ज्यादा नजर आने लगते हैं. हालांकि इन्हें पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं होता लेकिन सही स्किनकेयर और कुछ घरेलू फेस पैक्स की मदद से इन्हें कम दिखाई देने वाला बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान फेस पैक्स के बारे में जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या आपका परफ्यूम हो चुका है खराब? जानिए कब अपनी फेवरेट बोतल फेंक देनी चाहिए
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करती है और पोर्स को साफ रखती है.
कैसे बनाएं –
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें
- इसमें गुलाब जल मिलाए
- गाढ़ा पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं
- 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
बेसन और दही फेस पैक
बेसन त्वचा की गंदगी साफ करता है जबकि दही त्वचा को नमी देता है
कैसे बनाएं-
- 1 बड़ा चम्मच बेसन लें
- 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं
- अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे पर लगाएं
- 15-20 मिनट बाद धो लें.
अंडे की सफेदी और नींबू फेस पैक
अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने में मदद कर सकती है, जिससे पोर्स कम नजर आते हैं.
कैसे बनाएं –
- एक अंडे की सफेदी लें
- उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं
- चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें
- सूखने पर धो लें
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें इस फेस पैक से परहेज करना चाहिए.
खीरा और एलोवेरा फेस पैक
खीरा त्वचा को ठंडक देता है और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
कैसे बनाएं-
- आधा खीरा पीस लें
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं
- चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें
- फिर पानी से साफ कर लें.
टमाटर और शहद का फेस पैक
टमाटर में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को फ्रेश बनाने में मदद कर सकते हैं जबकि शहद नमी बनाए रखता है.
कैसे बनाएं –
- 1 चम्मच टमाटर का रस लें.
- 1 चम्मच शहद मिलाएं.
- चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं
- इसके बाद धो लें.
इन बातों का रखें खास ध्यान
दिन में दो बार चेहरा धोएं, सनस्क्रीन जरूर लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, चेहरे को बार-बार हाथ लगाने से बचें और मेकअप हटाकर ही सोएं, इससे ओपन पोर्स कम होने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें –किस विटामिन की कमी से बालों की रंगत फीकी होने लगती है और सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
22 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
16 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
16 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
17 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
18 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
18 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
19 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines