किस विटामिन की कमी से बालों की रंगत फीकी होने लगती है और सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए यहां

Hair Fall: कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण क्या है? जानिए किस विटामिन की कमी बालों की प्राकृतिक रंगत को प्रभावित करती है.

Kis Vitamin ki kami se baal jhadte hain
1 / 7
Kis Vitamin ki kami se baal jhadte hain

Vitamin Deficiency And White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर कम उम्र में ही बालों की रंगत फीकी पड़ने लगे और सफेद बाल दिखाई देने लगें तो इसके पीछे पोषण की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है. खासतौर पर कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी बालों में मौजूद मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करती है जिससे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी

विटामिन B12 की कमी2 / 7

बालों के समय से पहले सफेद होने का सबसे प्रमुख कारण विटामिन B12 की कमी मानी जाती है. यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. इसकी कमी से बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और बाल अपनी प्राकृतिक रंगत खोने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन B9

विटामिन B93 / 7

फोलिक एसिड नई कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी कमी बालों की क्वालिटी और रंग दोनों को प्रभावित कर सकती है.

विटामिन D

विटामिन D4 / 7

विटामिन D की कमी को भी बालों की कई समस्याओं से जोड़ा जाता है. हालांकि यह सीधे बालों को सफेद नहीं करता, लेकिन इसकी कमी बालों के स्वास्थ्य को कमजोर बना सकती है.

विज्ञापन

विटामिन B7

 विटामिन B75 / 7

बायोटिन बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है. इसकी कमी से बाल बेजान, कमजोर और पतले हो सकते हैं.

आयरन की कमी

आयरन की कमी6 / 7

सिर्फ विटामिन ही नहीं, कुछ और चीजों की कमी भी हो सकती है बालों के सफेद होने की वजह. जैसे, आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह प्रभावित होता है जिससे बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता.

विज्ञापन

कॉपर की कमी

कॉपर की कमी7 / 7

कॉपर मेलानिन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी बालों के प्राकृतिक रंग को प्रभावित कर सकती है.

यह भी पढ़ें – बच्चों में UTI की वजह बन सकती हैं टॉयलेट जाने से जुड़ी ये 5 गलतियां, पेशाब रोकना भी बन सकता है कारण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन