---विज्ञापन---

ओपन पोर्स से परेशान हैं तो ये 5 फेस पैक्स आ सकते हैं काम, घर पर कैसे बनाएं जान लीजिए यहां

Open Pores Face Pack: चेहरे के ओपन पोर्स से परेशान हैं तो जानिए 5 आसान घरेलू फेस पैक्स जिन्हें बनाकर आप खुले पोर्स की समस्या को कम कर सकते हैं. इन फेस पैक्स को बनाना बेहद आसान है.

---खबर नीचे जारी है---

Face Pack For Open Pores: चेहरे पर बड़े और खुले पोर्स कई लोगों की आम समस्या है. ऑयली स्किन, बढ़ती उम्र, धूल-मिट्टी और त्वचा की सही देखभाल न करने के कारण पोर्स ज्यादा नजर आने लगते हैं. हालांकि इन्हें पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं होता लेकिन सही स्किनकेयर और कुछ घरेलू फेस पैक्स की मदद से इन्हें कम दिखाई देने वाला बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान फेस पैक्स के बारे में जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – क्या आपका परफ्यूम हो चुका है खराब? जानिए कब अपनी फेवरेट बोतल फेंक देनी चाहिए

---खबर नीचे जारी है---

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करती है और पोर्स को साफ रखती है.

कैसे बनाएं –

---खबर नीचे जारी है---
  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें
  • इसमें गुलाब जल मिलाए
  • गाढ़ा पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

बेसन और दही फेस पैक

बेसन त्वचा की गंदगी साफ करता है जबकि दही त्वचा को नमी देता है

---खबर नीचे जारी है---

कैसे बनाएं-

  • 1 बड़ा चम्मच बेसन लें
  • 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं
  • अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे पर लगाएं
  • 15-20 मिनट बाद धो लें.

अंडे की सफेदी और नींबू फेस पैक

---खबर नीचे जारी है---

अंडे की सफेदी त्वचा को टाइट करने में मदद कर सकती है, जिससे पोर्स कम नजर आते हैं.

कैसे बनाएं –

---खबर नीचे जारी है---
  • एक अंडे की सफेदी लें
  • उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं
  • चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें
  • सूखने पर धो लें
  • जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें इस फेस पैक से परहेज करना चाहिए.

खीरा और एलोवेरा फेस पैक

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

---खबर नीचे जारी है---

कैसे बनाएं-

  • आधा खीरा पीस लें
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं
  • चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें
  • फिर पानी से साफ कर लें.

टमाटर और शहद का फेस पैक

---खबर नीचे जारी है---

टमाटर में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को फ्रेश बनाने में मदद कर सकते हैं जबकि शहद नमी बनाए रखता है.

कैसे बनाएं –

---खबर नीचे जारी है---
  • 1 चम्मच टमाटर का रस लें.
  • 1 चम्मच शहद मिलाएं.
  • चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं
  • इसके बाद धो लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

दिन में दो बार चेहरा धोएं, सनस्क्रीन जरूर लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, चेहरे को बार-बार हाथ लगाने से बचें और मेकअप हटाकर ही सोएं, इससे ओपन पोर्स कम होने में मदद मिलेगी.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें –किस विटामिन की कमी से बालों की रंगत फीकी होने लगती है और सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए यहां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 16, 2026 06:54 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola