---विज्ञापन---

मुर्दाघर के बाहर चार महीने से अपने मालिक का इंतजार कर रहा कुत्ता, दिल छू लेगा VIDEO

Watch Video Kerala dog Waiting Owner Outside hospital mortuary door in Kannur: कन्नूर की घटना ने जापान के कुत्ते हेचिको की याद ताजा कर दी है। हेचिको अपने मालिक की मौत के बाद उनकी कब्र के पास 6 साल तक बैठा रहा।

---विज्ञापन---

Watch Video Kerala dog Waiting Owner Outside hospital mortuary door in Kannur: इंसान और वफादार कुत्तों की जुगलबंदी की कई कहानियां सुनी होंगी। कई फिल्में भी बन चुकी हैं। लेकिन केरल के कन्नूर में एक कुत्ते का उसके मालिक के प्रति प्रेम अनोखा है। वह चार महीने से कन्नूर जिला अस्पताल के मुर्दाघर (मोर्च्युरी) के बाहर अपने मालिक का इंतजार कर रहा है। वह यहां अपने बीमार मालिक के पीछे-पीछे आया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मुर्दाघर लाया गया तो वह वहां भी पहुंचा। तब से वह मुर्दाघर के बाहर रहता है। कुत्ते का नाम क्या है, यह कोई नहीं जानता। लेकिन वह अब सबका दुलारा बन चुका है।

Watch Video…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जगह नहीं छोड़ता कुत्ता

जिला अस्पताल के एक स्टाफ विकास कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चार महीने पहले एक मरीज अस्पताल में आया था। मरीज के साथ कुत्ता भी आया था। मरीज की मौत हो गई और कुत्ते ने मालिक को शवगृह में ले जाते हुए देखा। कुत्ते को लगता है कि मालिक अभी भी यहीं है। कुत्ता इस जगह को नहीं छोड़ता है और पिछले चार महीने से यहीं है। उसका व्यवहार बहुत अच्छा है।

गेट के अंदर नहीं गया, आने-जाने वाले शवों को निहारता है

विकास कुमार ने बताया कि कुत्ता कभी मुर्दाघर के भीतर नहीं जाता है। वह गेट पर बैठा रहता है। दिन भर में कई शव मुर्दाघर लाए जाते हैं। वह किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। वह हर एक शव को आस भरी निगाहों को देखता है। शुरुआत में उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। लेकिन बाद में वह बिस्कुट और ब्रेड देने पर खाने लगा। खाने की तलाश में वह कहीं जाता भी नहीं है।

---विज्ञापन---

जापान के हेचिको की आई याद

कन्नूर की घटना ने जापान के कुत्ते हेचिको की याद ताजा कर दी है। हेचिको अपने मालिक की मौत के बाद उनकी कब्र के पास 6 साल तक बैठा रहा। हेचिको की मौत भी कब्र के पास हुई थी। हेचिको की कहानी ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को झकझोर दिया था। टोक्यो के शिबुया स्टेशन के बाहर उसकी प्रतिमा लगी है। जहां लोग जाकर बैठते हैं। पर्यटकों को भी यह प्रतिमा खूब आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें: महिला सैनिकों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट, अब अफसरों के बराबर मिलेगी छुट्टियां

---विज्ञापन---

कुत्ते के लिए युवक ने दांव पर लगा दी जिंदगी, देखिए VIDEO

First published on: Nov 05, 2023 12:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola