Recycle Plastic Bottles: अक्सर लोगों के घरों में प्लास्टिक की बोतलें इस्तेमाल के बाद या तो कबाड़ समझकर फेंक दी जाती हैं या फिर वे घर में पड़ी रहती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये प्लास्टिक की बोतलें काफी काम की होती हैं. कई बार लोग छोटे घर और महंगाई की वजह से घर में ही गार्डन सेटअप करने का सपना पूरा नहीं कर पाते. ऐसे में आपके घर में पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से एक आसान DIY अपनाकर किसी भी खाली दीवार को खूबसूरत वर्टिकल गार्डन (Verticle Garden) में बदला जा सकता है.
यह भी पढ़ें – भगवान शिव को प्रिय है अपराजिता का फूल, सावन में ऐसे लगाएं पौधा
प्लांटर्स बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
2 लीटर की खाली प्लास्टिक की बोतलें
कैंची या कटर
मजबूत रस्सी या तार
आउटडोर पेंट
हल्की पॉटिंग मिट्टी
पौधे
कैसे बनाएं खूबसूरत प्लांटर्स
- सबसे पहले जिन बोतलों का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें. उस पर अगर लेबल लगा है तो उसे भी हटा दें.
- अब बोतलों को साफ करने के बाद उनमें बीच में 3 से 4 मेहराब (Arch) जैसी कटिंग करें. कटिंग करते वक्त ध्यान रखें कि बोतल के ऊपर और नीचे का हिस्सा सुरक्षित रहे ताकि उसमें मिट्टी भरने की जगह हो.
- इसके बाद बोतल के नीचे छोटे-छोटे छेद कर दें. ऐसा करने से जो भी जरूरत से ज्यादा पानी होगा उसे निकलने में मदद मिलेगी जिससे पौधों की जड़ें सड़ने से बचती हैं.
- फाइनल टच के लिए बोतल पर आउटडोर/स्प्रे पेंट कर दें. ऐसा करने से प्लांटर्स खूबसूरत तो लगेंगे ही, इसके साथ तेज धूप से पौधों को भी राहत मिलेगी. पेंट जब अच्छे से सूख जाए, उसके बाद ही उसमें मिट्टी भरें.
इन पौधों के लिए सबसे बढ़िया है DIY वर्टिकल गार्डन
धनिया
मनी प्लांट (Money Plant) जैसी बेलें
लेटस
थाइम
ऑरेगैनो
हरी मिर्च
हरा प्याज
किन लोगों के लिए कारगर
ये कम जगह में गार्डनिंग करने वालों के लिए बेस्ट आइडिया है क्योंकि इस तरह की गार्डनिंग किसी भी छोटी या खाली दीवार पर की जा सकती है. ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आप कम बजट में ही ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकते हैं. इससे न केवल आपको अच्छी होम डेकोर मिलती है बल्कि रीसाइक्लिंग भी होती है.
पौधे लंबे समय तक हरे-भरे रहें तो रखें इन बातों का ध्यान
- अपने पौधों में रोज पानी देकर उनकी सिंचाई करें.
- समय-समय पर जरूरत पड़ने पर अपने पौधों की छंटाई भी करें.
- पौधों को जरूरत के हिसाब से ही धूप और हवा दें.
यह भी पढ़ें – मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines