'24 गेंदों पर 24 रन को अच्छा नहीं कह सकते लेकिन...', विराट कोहली को लेकर लारा ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। आलोचक अब विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रयान लारा ने उनका सपोर्ट किया है।

Munawar Faruqui (35)

Virat Kohli News: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वो लगातार रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म की वजह आलोचकों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी बीच वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विराट कोहली का समर्थन किया है।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं कोहली

विराट कोहली ने अभी तक टी 20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज में एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया था। सुपर 8 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 24 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान विराट कोहली पूरे फ्लो में नजर नहीं आए थे।

ब्रायन लारा ने किया सपोर्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की पारी को लेकर लारा ने कहा, ‘आप 24 गेंद पर 24 रन को अच्छा नहीं कह सकते हैं लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि उन्होंने पिच पर समय बिताया है। भारत इस ट्रॉफी को जीतने के करीब पहुंच गया है। मेरा मानना है कि कोहली मैच दर मैच बेहतर होते जा रहे हैं। वो अगले मैच में एंटीगुआ में खेलेंगे। वो वहां पर रन बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘जब विराट कोहली अपनी लय में होते हैं तो आप उसका असर देख सकते है। आप को थोड़ा धैर्य रखना होगा, अभी वर्ल्ड कप में कई मैच बाकी है।’

आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए थे। वो सलामी बल्लेबाज के रूप में आईपीएल में नजर आ रहे थे। लेकिन वो अपनी फॉर्म को वर्ल्ड कप में जारी नहीं रख पाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ