Swapna Shastra: हम सभी सपने में कई चीजें और घटनाएं देखते हैं, जिसमें कुछ मजेदार, अच्छे तो कुछ बेहद चौकानें वाले और कुछ मन में परेशानी बढ़ाने वाले भी होते हैं. सपने में टूटा हुआ कांच या शीशा दिखना एक ऐसा सपना है, जो कई लोगों को डरा देता है और परेशान रखता है कि ये सपना क्यों आया, क्या होने वाला है, आदि-आदि. लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका हर बार एक जैसा मतलब नहीं होता है. यह सपना अक्सर टेंशन, टूटते रिश्तों, छूटे मौकों या आने वाली चुनौती का संकेत होता है. कई बार यह सिर्फ सतर्क रहने का इशारा भी देता है. आइए स्वप्न शास्त्र से जानते हैं कि अलग-अलग स्थिति में इस तरह के सपने का क्या मतलब माना गया है?
सपने में टूटा कांच देखना
सपने में टूटा हुआ कांच देखना अधूरी योजना, छूटे हुए मौके और मानसिक तनाव का संकेत माना जाता है. यह इस बात की ओर संकेत करता है कि फिलहाल हर फैसला सोच-समझकर लें.
टूटे आईने में खुद को देखना
अगर सपने में टूटे आईने में अपना चेहरा दिखे, तो सतर्क रहने का संकेत होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई करीबी दोहरा व्यवहार कर सकता है. ऐसे हालात में अपने सीक्रेट्स हर किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Police Dream Meaning: सपने में पुलिस या जेल देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
मुंह में कांच होना या कांच चबाना
मुंह में कांच होना या कांच चबाने जैसा शुभ नहीं माना गया है. यह सपना वाणी से जुड़ा माना गया है. इसका मतलब यह है कि गलत शब्द काम और रिलेशनशिप दोनों बिगाड़ सकते हैं. इसलिए सोच-समझकर बोलना जरूरी है.
कांच पर चलना या पैर में कांच चुभना
कांच पर चलना या पैर में कांच चुभने जैसा सपना संघर्ष और मेहनत का संकेत देता है. पुराना इमोशनल दर्द भी फिर उभर सकता है. इसके लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
दूसरे व्यक्ति का कांच तोड़ना
अगर सपने में कोई दूसरा व्यक्ति कांच तोड़ता दिखे, तो यह समझना चाहिए कि कोई आपकी प्रोग्रेस में रुकावट डालने की कोशिश कर सकता है. इसलिए हर किसी पर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें: Storm Dream Meaning: सपने में तूफान और बिजली गिरते देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र का राज
कांच का अचानक टूट जाना
अगर सपने में अचानक कांच टूट जाए, तो इसे चेतावनी का संकेत माना जाता है. यह भी संभव है कोई बड़ी परेशानी टल गई हो, लेकिन फिर भी सावधान रहना चाहिए.
रिश्तों पर असर
स्वप्न शास्त्र में कांच को रिश्तों और संबंधों का प्रतीक माना गया है. यह सपना फैमिली, लाइफ पार्टनर, दोस्तों या लव रिलेशन में मतभेद बढ़ने का इशारा भी देता है. इसलिए यह शांत रहकर बात करनी की नसीहत देता है.
यह भी पढ़ें: Ramdarbar Photo Vastu: किस दिशा में रखी रामदरबार की फोटो जगा देती है नसीब? धन वृद्धि के लिए जानें 5 वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
13 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
15 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
16 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
16 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
17 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines