Sunny Deol की वो हीरोइन, जो बनी नेशनल क्रश, ब्लॉकबस्टर से किया था डेब्यू, फिर दे डाली सब फ्लॉप

Bollywood Flop Actress: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्हें हिंदी नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा में पहचान मिली. बॉलीवुड की ये हसीना हिंदी सिनेमा में अपना सिक्का नहीं जमाई पाई. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Sharbani Mukherjee

Sharbani Mukherjee. image credit- social media

Bollywood Flop Actress: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनका डेब्यू तो बेहद शानदार रहा, लेकिन उसके बाद उनकी फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और वो फ्लॉप हो गई हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू के बात कई फ्लॉप फिल्में दी और फिर इंडस्ट्री ही छोड़ दी. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी हैं. शरबानी मुखर्जी ने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने सुनील शेट्टी की वाइफ का किरदार निभाया था. फिल्म में शरबानी अपने पति के युद्ध से लौटने का इंतजार करती हैं. उन्हें बेहद कम स्क्रीन टाइम मिला था, लेकिन उनका किरदार आज भी लोगों के जहन में है.

विज्ञापन

काजोल और रानी मुखर्जी की कजिन

शरबानी मुखर्जी की बात करें तो शरबानी कोई और नहीं बल्कि काजोल और रानी मुखर्जी की कजिन हैं. शरबानी ने भले ही फिल्म ‘बॉर्डर’ से अपना डेब्यू किया था और उन्हें कमाल की सक्सेस भी मिली थी, लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं और उन्हें वो सफलता नहीं मिली सकी, जिसकी हर किसी ने उम्मीद की थी.

मलयालम सिनेमा में मिली पहचान

शरबानी ने भले ही बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की और उन्हें वो सक्सेस नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें वहां भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. हालांकि, मलयालम सिनेमा में एक्ट्रेस को पहचान जरूर दी, लेकिन कुछ ही समय बाद शरबानी ने फिल्मों से दूरी बना ली और एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

शरबानी की आखिरी फिल्म

शरबानी की आखिरी फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म ‘आत्मकथा’ थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. भले ही उन्होंने ज्यादा हिट फिल्में ना दी हो, लेकिन उनको कमाल की एक्टिंग और शानदार अदाओं के लिए आज भी जाना जाता है और सिनेलवर्स आज भी शरबानी को याद करते हैं. अब शरबानी लाइमलाइट से बेहद दूर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ