Namak ke Upay: नमक का प्रयोग हर घर में होता है, लेकिन इस साधारण नमक को केवल खाने की एक मामूली चीज न समझें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक के उपाय से चमत्कारिक फायदे होते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को तेजी से दूर करने का रामबाण उपाय है। इसके उपायों से घर में न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि पारिवारिक संबंध, सौभाग्य, समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं नमक के उपाय?
नमक के वास्तु टिप्स
धन के उपाय
यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो एक कांच की कटोरी में 7 चम्मच नमक और 7 लौंग डालकर घर के किसी ऐसे कोने में रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से जल्द ही घर में धन की आमद में बढ़ोतरी होने लगती है।
तनाव का मुक्ति दाता
यदि आप या फैमिली का कोई मेंबर टेंशन या डिप्रेशन में है, तो सुबह नहाते समय नहाने के पानी में एक चुटकी नमक डालकर नहाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का तेज संचार करता है और तनाव को जल्दी दूर कर देता है।
परिवार की खुशहाली के उपाय
जिस परिवार में आए दिन फैमिली मेम्बर्स के बीच कलह या झगड़ा होता रहता है, उस घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से लाभ होता है। पोछा लगाने के पानी में एक चुटकी काला नमक, एक चुटके सेंधा नमक और एक चुटकी साधारण मिलाकर पोंछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इस उपाय को रोजाना करने घर के कलह धीरे-धीरे दूर हो जाता है। मंगलवार और शनिवार को इस उपाय को करने से विशेष लाभ होता है।
स्वास्थ्य लाभ के उपाय
यदि आपके परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता रहता है या लंबे समय से बीमार है। इसलिए उसके बिस्तर के पास एक कांच की बोतल में नमक रखें और हर महीने इसे बदलते रहें। वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। ऐसा तब तक करना है जब तक व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ न हो जाए।
रिश्ते की खटास में नमक लाएगा मिठास
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मकता के कारण पति-पत्नी में झगड़े हर घर में होते हैं। इससे बचने के लिए बेडरूम में एक कोने में सेंधा नमक का एक टुकड़ा रखें। इसे एक महीने तक वहीं रखें और हर महीने बदलते रहें, जब तक कि घर में शांति स्थापित न हो जाए। एक दूसरा उपाय यह करें कि घर के मेन गेट पर लाल कपड़े में नमक बांध कर लटका दें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता करेगा और जीवन में खुशियां लौट आएंगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में कैक्टस प्लांट रखना अशुभ क्यों? फैमिली मेम्बर्स पर होते हैं ये नेगेटिव असर
ये भी पढ़ें: केवल नजरबट्टू या फैशन नहीं है कलाई पर बंधा काला धागा, जानिए ज्योतिषीय-आध्यात्मिक महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
12 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
21 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 day agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 day agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 day agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines