Vastu Tips: घर में कैक्टस प्लांट रखना अशुभ क्यों? फैमिली मेम्बर्स पर होते हैं ये नेगेटिव असर

Cactus Plant Vastu: नागफनी और कैक्टस के बारे में कहा जाता है कि इसके नुकीले कांटों में सम्मोहन होता है, जो इसे घर में रखने के लिए उकसाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कैक्टस रखना अशुभ होता है। आइए जानते हैं, इसे घर में रखना शुभ क्यों नहीं है और इसका असर क्या होता है?

cactus-plant-vastu

Cactus Plant Vastu: नागफनी और कैक्टस प्लांट भले कंटीले होते हैं, लेकिन देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। संभवतः यही आकर्षण लोगों को मोहित करता है और इन्हें घर में रखने के प्रेरित करता हैं। लेकिन भारतीय वास्तु शास्त्र में इस प्लांट को घर के अंदर रखना शुभ नहीं माना गया है। आइए जानते हैं, इस प्लांट को अशुभ बताने के पीछे क्या कारण हैं?

विज्ञापन

नेगेटिव एनर्जी का असर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में नुकीले चीजें होनी ही नहीं चाहिए, जबकि कैक्टस का मुख्य आकर्षण ही उसके नकीले कांटों की दुनिया होती है। वास्तु के अनुसार, इस तीक्ष्ण नुकीले कांटे पूरे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ा देते हैं। यह घर के सदस्यों में टेंशन और गुस्सा को बढ़ा सकता है। घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

तरक्की में अड़चनें

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कैक्टस अक्सर निर्जन, वीरान और अजीबोगरीब जगहों पर उगते हैं, इन के कांटे जीवन में बाधाओं और रुकावटों के प्रतीक हैं। इसलिए इस प्लांट को घर में रखने से घर की तरक्की रुक सकती है। फैमिली मेम्बर्स के कामकाज और आमदनी के रास्ते में अड़चनें आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के मुतबिक, घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी की फ्लो होनी चाहिए, ताकि घर की शांति और समृद्धि कायम रह सके।

Cactus-Vastu-Tips

विज्ञापन

ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव

इस शास्त्र के मुताबिक नागफनी प्लांट मंगल ग्रह से संबंधित होता है, जो क्रोध और तनाव का कारक ग्रह है। घर के सदस्यों को बात-बात पर गुस्सा आ सकता है। घर में बेवजह तनाव, चिंता आदि का बने रहने के पीछे कैक्टस का नकारात्मक असर हो सकता है। घर में कलह का माहौल नहीं हो, इसके लिए घर के अंदर कैक्टस नहीं लगाना चाहिए।

बेडरूम में भूल से भी न रखें कैक्टस

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नागफनी या कैक्टस को किसी भी सूरत में शयनकक्ष यानी बेडरूम नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में बाधाएं आती हैं और मन अशांत रह सकता है। कपल के बीच मनमुताब बढ़ सकता है।

विज्ञापन

घर में कहां रखें कैक्टस?

यदि आपको नागफनी और कैक्टस बहुत पसंद है, जो कि गलत नहीं है, तो आप उसे घर की बालकनी या टैरेस पर रख सकते हैं। यहां भी उसे यूंही कहीं नहीं रख देना है, बल्कि उसे बालकनी की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। यह मंगल ग्रह की दिशा मानी जाती है। इस दिशा रखा नागफनी शुभ होता है। साथ ही आप अधिक कांटे वाले कैक्टस बदले कम कांटों वाली प्रजाति चुन सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ