Rupauli Election Result 2025: रूपौली सीट पर 73572 वोटों से हारीं राजद की बीमा भारती, JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

Rupauli Election Result 2025: रूपौली विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट से राजद की बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा है और जदयू के कालाधर प्रसाद को प्रचंड जीत मिली है.

Rupauli

Rupauli Election Result 2025: बिहार के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. राज्य की अहम सीटों में से एक रूपौली विधानसभा सीट के भी चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. राजद की बीमा भारती को भारी वोटों से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, जदयू को इस सीट से प्रचंड जीत मिली है. JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल को 124826 वोट मिले हैं तो बीमा भारती को केवल 51254 वोट ही मिल पाए हैं. दोनों पार्टियों के बीच 73572 वोटों का बड़ा फासला रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपौली विधानसभा चुनाव मे 2020 के चुनाव परिणाम

2020 के चुनाव में तब जदयू में रहीं बीमा भारती ने जीत दर्ज की. बीमा भारती ने लोजपा के शंकर सिंह को हराया था. 2020 के चुनाव मैदान में कुल 15 उम्मीदवार थे. 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी. इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुए मुकाबले में बीमा भारती को 64324 वोट मिले थे. लोजपा के शंकर सिंह को 44994 वोट तो कम्युनिष्ट पार्टी के उम्मीदचार विकास चंद्र मंडल को 41963 वोट मिले थे.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

विज्ञापन
उम्मीदवारों के नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
बीमा भारतीजेडीयू64,324
शंकर सिंहएलजेपी44,994
विकास चंद्र मंडलसीपीआई41,963

रूपौली विधानसभा चुनाव मे 2015 के चुनाव परिणाम

2015 के चुनाव में भी जदयू ने तब की विधायक बीमा भारती को ही टिकट दिया था. बीमा भारती ने लगातार चार बार के चुनाव में जीत हासिल की थी. इससे पहले वर्ष 2000 के चुनाव में इसी सीट से बीमा भारती निर्दलीय जीत चुकी थीं. 2005 में लोजपा से शंकर सिंह यहां से जीते थे. 2024 के उपुचनाव में शंकर सिंह लोजपा से हटे और निर्दलीय मैदान में कूद गए थे. उन्हें जीत भी मिली. बीमा भारती के रिश्ते जदयू से खट्टे हुए तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी. राजद में शामिल हुईं और पूर्णिया लोकसभा की उम्मीदवार बनीं. बीमा भारती पूर्णिया चुनाव हारीं तो 2024 के रूपौली उपचुनाव में राजद की ओर से मैदान में उतरीं लेकिन इस त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की. जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. जबकि बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही थीं.

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
बीमा भारतीजेडीयू50,945
प्रेम प्रकाश मंडलबीजेपी41,273
शंकर सिंहनिर्दलीय34,793

LIVE UPDATES

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली सीट पर 73572 वोटों से हारीं राजद की बीमा भारती

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. राजद की बीमा भारती को भारी वोटों से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, जदयू को इस सीट से प्रचंड जीत मिली है. JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल को 124826 वोट मिले हैं तो बीमा भारती को केवल 51254 वोट ही मिल पाए हैं. दोनों पार्टियों के बीच 73572 वोटों का बड़ा फासला रहा है.

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल 33429 वोटों से आगे

रूपौली सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल और RJD की बीमा भारती का मुकाबला है. JD(U) के कालाधर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. RJD की बीमा भारती 33429 वोटों से पीछे हैं.

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली सीट पर 17776 वोटों से पीछे चल रहीं RJD की बीमा भारती

रूपौली विधानसभा सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल और RJD की बीमा भारती का मुकाबला है. ऐसे में शुरुआती रुझानों से ही JD(U) के कालाधर ने बढ़त बना रखी है. बीमा भारती उनसे 17776 वोटों से पीछे चल रही हैं. इस सीट पर 26 राउंड में वोटों की गिनती होगी.

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल आगे

रूपौली विधानसभा सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल और RJD की बीमा भारती का मुकाबला है. ऐसे में शुरुआती रुझानों में JD(U) के कालाधर ने बढ़त बनाई है. जबकि 26 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी. अभी केवल 2 राउंड की गिनती की गई है.

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल और अवध किशोर शर्मा का मुकाबला

रूपौली विधानसभा क्षेत्र में इस बार किसकी पार्टी का विधायक बनेगा ये कुछ ही देर में साफ होने वाला है. मतगणना की शुरुआत 8 बजे से शुरू हो चुकी है. रूपौली सीट पर JD(U) के कालाधर प्रसाद मंडल और अवध किशोर शर्मा का मुकाबला है.

Rupauli Election Result 2025 LIVE: रूपौली विधानसभा चुनाव मे 2020 के चुनाव परिणाम

2020 के चुनाव में तब जदयू में रहीं बीमा भारती ने जीत दर्ज की. बीमा भारती ने लोजपा के शंकर सिंह को हराया था. इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुए मुकाबले में बीमा भारती को 64324 वोट मिले थे. लोजपा के शंकर सिंह को 44994 वोट तो कम्युनिष्ट पार्टी के उम्मीदचार विकास चंद्र मंडल को 41963 वोट मिले थे.

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ