विराट को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे 'फिट' खिलाड़ी बने रोहित शर्मा! रांची वन-डे से पहले 'हिटमैन' को देखकर फैंस में बढ़ी बेताबी

Rohit Sharma fitness praised: रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच रोहित की फिटनेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. क्या रोहित शर्मा फिटनेस के मामले में नंबर 1 बन गए हैं. आइए जानते हैं. रोहित ने आईपीएल 2025 के बाद अपनी फिटनेस पर काम किया है.

cricket News - 2025-11-29T182027.939

Rohit sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. रोहित शर्मा पहले मैच से पहले चर्चा में आ गए हैं, वजह है उनकी लाजवाब फिटनेस. सोशल मीडिया पर रोहित की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फिट नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली से आगे रोहित शर्मा?

फिटनेस के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं. ऐसा फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं. रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले इंटरनेट पर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा तस्वीरों में काफी पतले दिख रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2025 के बाद से रोहित शर्मा ने अपना वजन कम किया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा की फिटनेस की तारीफ हुई थी. रांची वनडे से पहले कुछ यूजर्स तो उन्हें दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बता रहे हैं. रोहित के जज्बे को भी लोग सलाम कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि 38 साल की उम्र में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है.

विज्ञापन

रोहित बड़ी उपलब्धि के करीब

रोहित शर्मा रांची में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित 3 छक्के जड़ते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा वह 98 रन बनाते ही अपने 20 हजार रन पूरे कर लेंगे. 133 रन बनाते ही रोहित भारतीय सरजमीं पर वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा रोहित शर्मा 1 शतक जड़ते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे. उन्होंने अब तक 45 शतक जड़े हैं, जबकि सचिन ने भी बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ