Mosquitoes Home Remedies: गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. रात में सोते समय कान के पास भिनभिनाते मच्छर न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं. ऐसे में कई लोग कॉइल या केमिकल रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप बिना केमिकल के मच्छरों से छुटकारा चाहते हैं तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि नीम के पत्ते की खुशबू से मच्छर बहुत ही ज्यादा दूर भागते हैं.
इसे भी पढ़ें- सुबह को बनाएं खास, ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट
मच्छर को भगाने के लिए क्या करें?
आप मच्छर को भगाने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के पत्ते मच्छरों को भगाने का एक पुराना और असरदार तरीका माने जाते हैं. नीम के पत्ते मच्छरों को भगाने का एक पुराना और असरदार तरीका माने जाते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
- सोने से पहले कुछ फ्रेश नीम के पत्ते लें.
- इन्हें हल्का सा मसल कर बिस्तर के पास या कमरे के कोनों में रख दें.
- चाहें तो पत्तों को तकिए के पास भी रख सकते हैं.
नीम क्यों फायदेमंद माना जाता है?
नीम में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंसेक्ट गुण होते हैं. इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती और यह केमिकल-फ्री और सेफ उपाय है. इसके अलावा, अगर आप चाहें को कमरे में तुलसी का पौधा रखने से भी मच्छर कम आते हैं. आप कपूर को भी कमरे में भी रख सकते हैं और रात में थोड़ी देर के लिए कपूर को जला भी सकते हैं. ऐसा करने से उसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- सोने से पहले कमरे की सफाई जरूर करें, ताकि मच्छरों के छिपने की जगह ना रहें.
- अगर कहीं पानी जमा हो रहा है तो उसे हटा दें, क्योंकि मच्छर वहीं पनपते हैं.
- खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं ताकि मच्छर घर के अंदर ना पाएं.
- सोते समय हल्के पूरे कपड़े पहनें, जिससे शरीर ढका रहे क्योंकि मच्छर काटने लग जाते हैं.
- अगर ज्यादा मच्छर हों तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- गर्दन पर क्यों जम जाता है कालापन? गंदगी निकालने के लिए नहाने से पहले रगड़ें यह टुकड़ा, तुरंत दिखेगा असर
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
3 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
7 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines