बिस्तर के पास भिनभिनाते हैं मच्छर? सोते समय रखें ये पत्ता, बिना कॉइल के आएगी सुकून की नींद

Ghar Mein Makkhi Hona: मच्छरों से बचने के लिए हमेशा केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. नीम के पत्तों जैसे आसान और नेचुरल उपाय अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के मच्छरों को दूर रख सकते हैं और सुकून भरी नींद ले सकते हैं.

Mosquitoes Home Remedies

मच्छर को भगाने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

Mosquitoes Home Remedies: गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. रात में सोते समय कान के पास भिनभिनाते मच्छर न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं. ऐसे में कई लोग कॉइल या केमिकल रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप बिना केमिकल के मच्छरों से छुटकारा चाहते हैं तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि नीम के पत्ते की खुशबू से मच्छर बहुत ही ज्यादा दूर भागते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर को भगाने के लिए क्या करें? 

आप मच्छर को भगाने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के पत्ते मच्छरों को भगाने का एक पुराना और असरदार तरीका माने जाते हैं. नीम के पत्ते मच्छरों को भगाने का एक पुराना और असरदार तरीका माने जाते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सोने से पहले कुछ फ्रेश नीम के पत्ते लें.
  • इन्हें हल्का सा मसल कर बिस्तर के पास या कमरे के कोनों में रख दें.
  • चाहें तो पत्तों को तकिए के पास भी रख सकते हैं.

नीम क्यों फायदेमंद माना जाता है?

नीम में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंसेक्ट गुण होते हैं. इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती और यह केमिकल-फ्री और सेफ उपाय है. इसके अलावा, अगर आप चाहें को कमरे में तुलसी का पौधा रखने से भी मच्छर कम आते हैं. आप कपूर को भी कमरे में भी रख सकते हैं और रात में थोड़ी देर के लिए कपूर को जला भी सकते हैं. ऐसा करने से उसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखती है. 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • सोने से पहले कमरे की सफाई जरूर करें, ताकि मच्छरों के छिपने की जगह ना रहें.
  • अगर कहीं पानी जमा हो रहा है तो उसे हटा दें, क्योंकि मच्छर वहीं पनपते हैं.
  • खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं ताकि मच्छर घर के अंदर ना पाएं.
  • सोते समय हल्के पूरे कपड़े पहनें, जिससे शरीर ढका रहे क्योंकि मच्छर काटने लग जाते हैं.
  • अगर ज्यादा मच्छर हों तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- गर्दन पर क्यों जम जाता है कालापन? गंदगी निकालने के लिए नहाने से पहले रगड़ें यह टुकड़ा, तुरंत दिखेगा असर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ