Maharaj Ganj Election Result 2025 LIVE Update: महाराजगंज सीट से हेम नारायण साह ने अपने नाम की जीत, RJD के उम्मीदवार को हराया

Maharaj Ganj Election Result 2025 Live Update: महाराजगंज विधानसभा चुनाव 2025 में हेम नारायण साह ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए चुनाव अपने नाम किया.

HEM NARAYAN SAH

Maharaj Ganj Election Result 2025 Live Update: महाराजगंज विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव हेम नारायण साह के पक्ष में रहा. मतगणना के शुरुआती दौर से ही उन्होंने बढ़त बनाई और अंत में RJD के उम्मीदवार को हराकर इस सीट पर जीत अपने नाम कर ली. मतदाताओं ने उनके नेतृत्व और भरोसे को स्वीकार करते हुए उन्हें मजबूत जनादेश दिया.

विज्ञापन

महाराजगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार कौन हैं?

महाराजगंज सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ था जहां से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने विशाल जायसवाल को उम्मीदवार बनाया, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने हेम नारायण साह को मैदान में उतारा दोनों की प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं. वही जन स्वराज ने सुनील रे को टिकिट दिया था. बता दें विशाल जायसवाल (RJD) स्थानीय स्तर पर युवाओं और व्यापारिक समुदाय के बीच काफी अच्छी पकड़ रखते हैं वहीं, हेम नारायण साह (JDU) को क्षेत्र में विकास कार्यों और नीतीश कुमार के जनाधार का फायदा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
विजय शंकर दुबेINC48,825
हेम नारायण साहJD(U)46,849

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने जदयू के हेम नारायण साह को 1,638 वोटों के अंतर से हराकर महाराजगंज सीट पर कब्जा किया था. वही विजय शंकर दुबे को 48,825 वोट मिले थे, जबकि हेम नारायण साह को 46,849 वोट प्राप्त हुए थे इस जीत ने कांग्रेस की इस क्षेत्र में पकड़ को और मजबूत किया था

2015 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
हेम नारायण साहJD(U)68,459
कुमार देव रंजन सिंहBJP48,167

2015 के चुनाव में जदयू के हेम नारायण साह ने हेम नारायण साह JD(U) ने 68,459 से जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ कुमार देव रंजन सिंह BJP को 48,167 वोट मिले थे. जिसके चलते हेम नारायण साह के सर जीत का ताज सजा था.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Maharaj Ganj Election Result 2025 LIVE Update: महाराजगंज सीट से हेम नारायण साह ने अपने नाम की जीत, RJD के उम्मीदवार को हराया

महाराजगंज विधानसभा चुनाव 2025 में हेम नारायण साह ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए चुनाव अपने नाम किया.

Maharaj Ganj Election Result 2025 LIVE Update: महाराजगंज सीट से हेम नारायण साह 39973 वोटों से सबसे आगे, RJD प्रत्याशी 29022 वोटों से दूसरे नंबर पर

महाराजगंज विधानसभा सीट पर चुनावी तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है. यहां BJP के हेम नारायण साह ने बड़ी बढ़त बना ली है और वे 39,973 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरी ओर, RJD प्रत्याशी 29,022 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. शुरुआती रुझानों से ही BJP उम्मीदवार लगातार आगे रहे हैं, जिससे उनकी जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है.

Maharaj Ganj Election Result 2025 LIVE Update: महाराजगंज सीट से हेम नारायण साह आगे, पल-पल की अपडेट देखे यहां

महाराजगंज विधानसभा सीट से विधायक की वोटिंग में हेम नारायण साह आगे चल रहे हैं और विशाल जायसवाल पीछे

Maharaj Ganj Election Result 2025 LIVE Update: महाराजगंज सीट पर कांटे की टक्कर RJD और JDU के बीच सियासी मुकाबला, थोड़ी ही देर में आएंगे नतीजे

महाराजगंज विधानसभा सीट से विधायक कौन चुना जाएगा इसका फैसला बस कुछ ही देर में सामने आ जाएगा। इस सीट पर RJD के विशाल जायसवाल और JDU से हेम नारायण साह उमीदवार हैं.

वोटों की गिनती हुई शुरू हो चुकी है पोस्टल बैलेल्ट का पहला रुझान आने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ