PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता, SCO समिट में मिलेंगे दोनों दोस्त; क्या है मास्टर प्लान?

पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है.

PM MODI.jpg (14)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक बार मुलाकात होने वाली है. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली मीटिंग में दोनों देशों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि पीएम मोदी 29 अगस्त से उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रहेंगे. वह 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान में रहेंगे. इसके बाद 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसी दौरान उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.

विज्ञापन

भारत और रूस का क्या है प्लान?

उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी-पुतिन बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग प्रमुख मुद्दों में शामिल हो सकते हैं. हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी. इस दौरान पुतिन ने उम्मीद जताई थी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अगली मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन के दौरान होगी. उन्होंने एस जयशंकर से पीएम मोदी तक एक खास मैसेज भी भेजा था.

विज्ञापन

संकट के समय सहयोग का दिलाया भरोसा

जयशंकर के साथ बातचीत में पुतिन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते उत्पन्न हुए संकट के बीच भारत को ऊर्जा और उर्वरकों की लगातार आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया था. रूसी राष्ट्रपति ने बताया था कि 2025 में कुछ कमी के बाद इस साल दोनों देशों के बीच व्यापार में फिर बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने भारत को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने की बात भी कही थी. पुतिन ने कहा था कि अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की आपूर्ति आगे भी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी.

विज्ञापन

पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान में भी अहम बैठक

पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. वार्ता में व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा दोनों नेता भारत के ‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’ जैसे विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ