Dahi Aloo Making Tips: Vrat Wale Aloo Recipe: नवरात्रि चल रही हैं और इस दौरान उपवास रखा जाता है. पूरे 9 दिन लोग उपवास रखते हैं और सात्विक आहार अपनी थाली में शामिल करते हैं. इसलिए हर रोज कुछ नया बनाया जाता है और उपवास की थाली में सर्व किया जाता है. हालांकि, कुट्टू की पूरी साबूदाना खिचड़ी, आलू या अप्पे लोग डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन हर रोज यह खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है. ऐसे में हर महिला सोचती है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो जल्दी बन भी जाए और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. व्रत में खाने के आलू एक बेहतर ऑप्शन है. यह हल्का, टेस्टी और व्रत के नियमों के अनुसार बनाया जाने वाला व्यंजन है, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नींबू को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाता है? इन 3 ट्रिक्स से हफ्तों तक फ्रेश रहेंगे Lemons
दही आलू की आसान रेसिपी
सामग्री
- उबले हुए आलू- 3
- दही- 2 1 कप (फेंटा हुआ)
- घी- 2 चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पत्ते- ऊपर से डालने के लिए
विधि
- सबसे पहले उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह से धो लें और टुकड़ों में काट लें.
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. ज्यादा मात्रा में घी का इस्तेमाल ना करें.
- जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- अब कटे हुए आलू डालें और 2-3 मिनट तक हल्का फ्राई करें.
- इसके बाद फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालें.
- धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं, जब तक दही अच्छी तरह आलू में मिल ना जाए.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. एक कटोरे में निकालें और गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- पनीर उत्तपम से करें हेल्दी सुबह की शुरुआत, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
संबंधित खबरें
'हम सब मिलकर नया जियो बनाएंगे', आईपीओ लिस्टिंग पर आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान
35 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
49 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें प्रभावित, यात्री हुए परेशान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines