Healthy Tips: आज के समय में सुबह-सुबह खाए जाने वाले कुछ चीजें हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि दिन की शुरुआत हेल्दी चीजों से कर रहे हैं लेकिन असल में वे अनजाने में अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। ऐसे में जो भी चीज सबसे पहले पेट में जाती है, उसका असर सीधा स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए तो आइए जानते हैं कि कौन-सी वह चीजें हैं।
दूध
ऐसे बहुत से लोग है जिनको लगता है कि खाली पेट दूध पीना काफी अच्छा है। लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि सुबह दूध पीना पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे एसिडिटी और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है।
सीरियल्स
बाजार में मिलने वाले पैक्ड सीरियल्स में अक्सर बहुत अधिक मात्रा में चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इन्हें सुबह खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता और फिर गिरता है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसके साथ ही इनका सुबह उठते ही सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: खाना बनाना अब होगा आसान, फॉलो करें ये सुपर सिंपल टिप्स
संतरे का रस
संतरे का रस बहुत अधिक अम्लीय (Acidic) होता है। खाली पेट इसे पीने से पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स और मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी आप कभी संतरे के रस का सेवन न करें।
केले
खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा असंतुलित हो सकती है, जिससे दिल पर असर पड़ सकता है। यह शरीर में अचानक शुगर स्पाइक भी कर सकता है।
कॉफी
सुबह-सुबह बिना कुछ खाए कॉफी पीना एसिडिटी और पेट की गड़बड़ी को बढ़ा सकता है। इससे घबराहट, मूड स्विंग्स और एनर्जी ड्रॉप भी हो सकता है। इसलिए कभी-भी उठते ही कॉफी का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
20 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
22 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines