Ekma Election Result 2025 LIVE Update: एकमा सीट पर मनोरंजन सिंह की धमाकेदार जीत, विपक्ष हुआ पीछे

Ekma Election Result 2025 LIVE Update:एकमा चुनाव परिणाम 2025 में मनोरंजन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की. पूरे मतगणना के दौरान विपक्ष उनके सामने टिक नहीं पाया और पीछे रह गया.

jdu

Ekma Election Result 2025 LIVE Update: एकमा विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जहां मनोरंजन सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए रहे. वोटों की गिनती के हर राउंड में उनका दबदबा बढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने शानदार अंतर से जीत दर्ज की. मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से मनोरंजन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस चुनाव का विजेता बनाया.

विज्ञापन

एकमा विधानसभा सीट से कौन-कौन मैदान में?

एकमा सीट से राजद ने श्रीकांत यादव को मैदान में उतारा, जिनकी स्थानीय स्तर पर युवाओं और यादव समुदाय में अच्छी पकड़ है. वहीं जेडीयू ने मनोरंजन सिंह को टिकट दिया. वहीं जनुराज ने देव कुमार सिंह को टिकट दिया. इसके साथ ही 8 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
श्रीकांत यादवRJD53,875
सीता देवीJD(U)39,948

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एकमा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के श्रीकांत यादव ने शानदार जीत हासिल की उन्हें कुल 53,875 वोट मिले, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सीता देवी को 39,948 वोट मिले थे. श्रीकांत यादव ने जेडीयू के उम्मीदवार सीता देवी को 13,927 वोटों से मात दी थी. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कमेश्वर कुमार सिंह 29,992 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे.

2015 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
मनोरंजन सिंहJD(U)49,508
कामेश्वर कुमार सिंहBJP41,382

2015 के विधानसभा चुनाव में मनोरंजन सिंह को 35.32 % वोट शेयर के साथ 49,508 वोट मिले थे. BJP उम्मीदवार कमेश कुमार सिंह को 41,382 वोट (29.53 %) मिले थे. मनोरंजन सिंह ने कमेश कुमार सिंह को 8,126 वोटों के अंतर से हराया था.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Ekma Election Result 2025 LIVE Update: एकमा सीट पर मनोरंजन सिंह की धमाकेदार जीत, विपक्ष हुआ पीछे

एकमा विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा हर राउंड में उनका दबदबा बढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने शानदार अंतर से जीत दर्ज की

Ekma Election Result 2025 LIVE Update: मनोरंजन सिंह 16,861 वोटों से आगे, RJD की हार तय या होगा बड़ा उलटफेर?

एकमा विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. यहां BJP उम्मीदवार मनोरंजन सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है और अब वे 16,861 वोटों से आगे चल रहे हैं. शुरुआती राउंड से ही वे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, जबकि RJD उम्मीदवार लगातार पीछे होते जा रहे हैं. वोटों के अंतर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे RJD की जीत की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं. हालांकि अंतिम नतीजों से पहले उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

Ekma Election Result 2025 LIVE Update: एकमा सीट पर मनोरंजन सिंह आगे, RJD के श्रीकांत यादव पीछे

एकमा सीट पर मनोरंजन सिंह इस समय आगे चल रहे हैं और RJD के श्रीकांत यादव पीछे दिखाई दे रहे हैं. कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि एकमा सीट पर किसकी किस्मत चमकेगी और इस सीट पर अगला विधायक कौन बनेगा.

Ekma Election Result 2025 LIVE Update: एकमा सीट का फैसला आज, RJD और JDU में कड़ी टक्कर, कौन बनेगा अगला विधायक?

बिहार की एकमा विधानसभा सीट से अगले विधायक का फैसला जल्द ही हमारे सामने आने वाला है. बिहार में दो फेज में हुए मतदान की मतगणा आज यानी 14 नवंबर 2025 को शुरू होने वाली है. वोटों की गिनती हुई शुरू हो चुकी है और फैसला भी कुछ ही देर में सामने आ जाएगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ