How To Make Thick Mango Shake At Home: गर्मियों का मौसम इस समय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है. कई शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लोग घर से बाहर निकलते ही थकान, पसीना और कमजोरी महसूस करने लगते हैं. तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर की एनर्जी तेजी से कम कर देती हैं, ऐसे मौसम में हर कोई ऐसी चीज तलाशता है जो शरीर को ठंडक दे, स्वाद में शानदार हो और तुरंत फ्रेश महसूस कराए. ऐसे में पके हुए मीठे आमों से बना मैंगो मिल्कशेक एक परफेक्ट समर ड्रिंक साबित हो सकता है. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है और गर्मी में राहत देने का आसान तरीका है. अगर आप भी घर पर मैंगो शेक बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी नहीं बनाया, तो आइए आपको बताते हैं सबसे आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: 500000000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी को खतरा! भीषण गर्मी हिमालय से ला सकती है बड़ी तबाही
मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें Mango Shake Ingredients For Summer
- 2 पके और मीठे आम.
- 1.5 से 2 कप ठंडा दूध.
- 1 से 3 चम्मच चीनी (स्वाद के अनुसार)य
- 2 से 3 बर्फ के टुकड़े.
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स अगर आपको पसंद हो तो.
- आइसक्रीम (अगर डेजर्ट जैसा स्वाद चाहिए).
घर पर ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक Easy Step By Step Mango Shake
- सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें.
- आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब मिक्सर जार में कटे हुए आम डालें.
- इसमें ठंडा दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं.
- सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक शेक पूरी तरह स्मूद न हो जाए.
- अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और दूध मिला सकते हैं.
- तैयार शेक को गिलास में डालें.
- ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें: एक अच्छी नस्ल की भैंस से कर सकते हैं, हर महीने मोटी कमाई! 80 रुपये लीटर दूध बेचकर कितना
संबंधित खबरें
पीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
39 mins agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
8 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs ago'6 महीने में टोल होंगे जाम मुक्त', News24 पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
17 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines