एक अच्छी नस्ल की भैंस से कर सकते हैं, हर महीने मोटी कमाई! 80 रुपये लीटर दूध बेचकर कितना होगा मुनाफा? जानिए पूरा हिसाब

क्या आप भी नौकरी के साथ एक छोटा सा साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, ताकि आपकी लाइफस्टाइल बेहतर हो सके. आइए हम आपको दूध का एक ऐसा प्लान बताते हैं, जिससे आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.

Profitable Dairy Farming Business Plan 2026
1 / 7

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि कोई ऐसा काम शुरू करें, जिसमें पैसा कम लगाएं, लेकिन मुनाफा अच्छा खासा मिले. ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेज आइडिया लाए हैं, जिसमें आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.  

विज्ञापन

गांवों में बढ़ रहा डेयरी बिजनेस का क्रेज

गांवों में बढ़ रहा डेयरी बिजनेस का क्रेज2 / 7

खेती के साथ अब पशुपालन भी लोगों की कमाई का बड़ा जरिया बनता जा रहा है. खासतौर पर अच्छी नस्ल की भैंस पालने वाले किसान हर महीने शानदार कमाई कर रहे हैं. दूध की बढ़ती मांग और अच्छे दाम मिलने की वजह से डेयरी बिजनेस ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कई लोग नौकरी के साथ-साथ साइड बिडनेस के तौर पर इस काम में अपना हाथ अजमा रहे हैं.

विज्ञापन

अच्छी नस्ल की भैंस कितना दूध देती है?

अच्छी नस्ल की भैंस कितना दूध देती है?3 / 7

अगर आप Murrah जैसी अच्छी नस्ल की भैंस पालते हैं, तो यह रोजाना लगभग 12 से 18 लीटर तक दूध दे सकती है. कुछ भैंसें सही खानपान और देखभाल मिलने पर इससे ज्यादा दूध भी देती हैं. औसतन अगर एक भैंस 15 लीटर दूध रोज देती है, तो महीने में करीब 450 लीटर दूध हो सकता है.

80 रुपये लीटर के हिसाब से कितनी होगी कमाई?

80 रुपये लीटर के हिसाब से कितनी होगी कमाई?4 / 7

आमतौर पर दूध का दाम 80 रुपये प्रति लीटर है, ऐसे में अगर इसी रेट में बेचा जाए, तो इस तो 450 लीटर दूध से एक महीने में करीब 36,000 रुपये की कमाई हो सकती है. अगर आपके इलाके में भैंस के दूध की कीमत 90 से 100 रुपये लीटर है, तो यह आमदनी और भी बढ़ सकती है. त्योहारों और मिठाई की दुकानों में मांग ज्यादा रहने पर रेट बेहतर मिलते हैं.

विज्ञापन

भैंस पर हर महीने कितना खर्च आता है?

भैंस पर हर महीने कितना खर्च आता है?5 / 7

अब सवाल उठता है कि भैंस पर -हर महीने कितना खर्च कर हो सकता है. सामान्य जानकारी के मुताबिक, भैंस पालने में चारा, भूसा, खल, दाना, हरा चारा, दवाइयां और देखभाल पर हर महीने लगभग 8,000 से 12,000 रुपये तक खर्च आ सकता है. अगर आप खुद हरा चारा उगा सकते हैं या आपकी जान पहचान है, तो खर्च काफी कम हो सकता है और मुनाफा बढ़ सकता है.

सिर्फ दूध ही नहीं, इन चीजों से भी हो सकती है कमाई

सिर्फ दूध ही नहीं, इन चीजों से भी हो सकती है कमाई6 / 7

भैंस का सिर्फ दूध बेचने के साथ-साथ आप दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, छाछ आदि को बेचकर भी मोटी कमाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

एक महीने का संभावित मुनाफा कितना?

एक महीने का संभावित मुनाफा कितना?7 / 7

अगर कुल कमाई 36,000 रुपये है और खर्च लगभग 10,000 रुपये मान लें, तो एक भैंस से हर महीने करीब 26,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो सकता है. अगर किसी किसान के पास 4 से 5 अच्छी नस्ल की भैंस हैं, तो उसकी मासिक आय लाख रुपये के आसपास पहुंच सकती है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन