इस चिलचिलाती गर्मी में घर पर कैसे बनाएं मैंगो शेक? जानिए सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका

Mango Shake Recipe: गर्मी के मौसम में मैंगों शेक पीने का अपना अलग ही मजा है. ठंडी-ठंडी ये ड्रिंक शरीर को तरोताजा कर देती है, जिससे गर्मी में बहुत सुकून मिलता है. अगर आप भी घर पर इसे बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं बनाने का आसान तरीका.

Best Mango Milkshake Recipe 2026

मैंगो शेक बनाने का आसान तरीका.

How To Make Thick Mango Shake At Home: गर्मियों का मौसम इस समय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है. कई शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लोग घर से बाहर निकलते ही थकान, पसीना और कमजोरी महसूस करने लगते हैं. तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर की एनर्जी तेजी से कम कर देती हैं, ऐसे मौसम में हर कोई ऐसी चीज तलाशता है जो शरीर को ठंडक दे, स्वाद में शानदार हो और तुरंत फ्रेश महसूस कराए. ऐसे में पके हुए मीठे आमों से बना मैंगो मिल्कशेक एक परफेक्ट समर ड्रिंक साबित हो सकता है. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है और गर्मी में राहत देने का आसान तरीका है. अगर आप भी घर पर मैंगो शेक बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी नहीं बनाया, तो आइए आपको बताते हैं सबसे आसान तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें Mango Shake Ingredients For Summer

  • 2 पके और मीठे आम.
  • 1.5 से 2 कप ठंडा दूध.
  • 1 से 3 चम्मच चीनी (स्वाद के अनुसार)य
  • 2 से 3 बर्फ के टुकड़े.
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स अगर आपको पसंद हो तो.
  • आइसक्रीम (अगर डेजर्ट जैसा स्वाद चाहिए).

घर पर ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक Easy Step By Step Mango Shake

  • सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें.
  • आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब मिक्सर जार में कटे हुए आम डालें.
  • इसमें ठंडा दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं.
  • सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक शेक पूरी तरह स्मूद न हो जाए.
  • अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और दूध मिला सकते हैं.
  • तैयार शेक को गिलास में डालें.
  • ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें: एक अच्छी नस्ल की भैंस से कर सकते हैं, हर महीने मोटी कमाई! 80 रुपये लीटर दूध बेचकर कितना

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ