CM Arvind Kejriwarl’s Statement on ED Raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) के घर ED की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह का बचाव करते हुए बीजेपी को घेरा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सिंह ने कोई गड़बड़ी नहीं की। केजरीवाल ने दावा किया कि ईडी द्वारा की गई 1,000 से अधिक छापेमारी में अवैध रूप से अर्जित एक पैसा भी नहीं मिला। उनके आवास पर कुछ भी नहीं मिलेगा। केजरीवाल ने कहा 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे, जिससे हताश होकर वो ऐसी कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ईडी, सीबीआई जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी।”
यह भी पढ़ें : नांदेड़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 35, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी की आलोचना करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रतिद्वंद्वियों को पटरी से उतारने की “हताश कोशिश ”कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा “पिछले एक साल से हम देख रहे हैं…कथित शराब घोटाले का शोर है। 1000 से अधिक छापे मारे गए और एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ।” केजरीवाल ने मंगलवार सुबह न्यूज़क्लिक पर छापे को लेकर हुए विवाद के संदर्भ में भाजपा पर प्रतिद्वंद्वियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।
वहीं आप नेता और दिल्ली विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह पर लगे आरोप फर्जी हैं। “यह एक ऐसा काल्पनिक घोटाला है जिसमें पिछले 15 महीनों से जांच चल रही है। ईडी और सीबीआई ने कम से कम 1000 स्थानों पर छापे मारे हैं लेकिन कहीं से 1 रुपये भी बरामद नहीं हुए हैं। उन्हें संजय सिंह के आवास पर कुछ भी नहीं मिलेगा…बीजेपी चुनाव हार रही है, ये सच्चाई है।”
यह भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पर एसिड अटैक; बोली-कई बार हमला हुआ, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines