बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पर एसिड अटैक; बोली-कई बार हमला हुआ, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप

West Bengal, Bharatiya Janata Party

Bengal acid attack case: पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 50 साल है, वह चंडीतला के भगवतीपुर की रहने वाली है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला का आरोप है कि पहले भी उसके ऊपर कई बार हमला हो चुका है। महिला पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के बूथ एजेंट के तौर पर काम कर चुकी है। महिला ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है। महिला ने बताया कि टीएमसी के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उसके ऊपर हमला कर रहे हैं।

शुक्रवार रात को भी उसके ऊपर अटैक किया गया। वह अपने आवास पर थी। लेकिन पुलिस शिकायत करने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह इतनी प्रताड़ित हो चुकी है कि एक बार आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शिकायत मिलने के बाद मामले में संज्ञान लिया है। घटना की जांच के लिए दो लोगों की कमेटी बनाई गई है। पैनल इस बात की भी जांच करेगा कि पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की है।

टीएमसी ने सभी आरोपों को निराधार बताया

महिला आयोग ने कहा कि वह पीड़ित महिला, उसके परिवार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेगा। ऐसी वारदात दोबारा न हों, इसको लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। समिति की ओर से हर आवश्यक पहलू पाए जाने पर अफसरों के बात की जाएगी। एनसीडब्ल्यू की ओर से कहा गया है कि सेरामपुर वॉल्श सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं, टीएमसी की ओर से आरोपों को निराधार बताया गया है। पार्टी ने कहा कि महिला से उनका लेना-देना नहीं है। यह बीजेपी की अंदरूनी कलह है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ