IND-U19 vs PAK-U19 Preview: फाइनल में कैसी होगी भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग 11? जानें मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

Asia Cup Under 19 India vs Pakistan Final: अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच मुकाबला खेला जाना है. 21 दिसंबर को दोनों देश खिताबी मुकाबले को अपने नाम करने की नियत से उतरेंगे. आइए मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं.

एशिया कप अंडर-19

एशिया कप अंडर-19

विज्ञापन

Asia Cup Under 19 India vs Pakistan Final: एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट 2025 में भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच रविवार 21 दिसंबर को आईसीसी अकादमी दुबई में खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं. सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंको को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया. फाइनल मैच में दोनों टीमें कैसी प्लेइंग 11 लेकर उतरने वाली हैं? साथ ही मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर भी नजर डालते हैं.

कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं. भारत ने 4 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं. आंकड़ों के लिहाज से तो भारत आगे है. लेकिन दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है.

Advertisment

कैसा रहेगा मौसम?

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 21 दिसंबर को दुबई का तापमान 22 डिग्री रहेगा, बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है, जबकि नमी 61 फीसदी रहेगी. इसके अलावा हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. दिन भर धूप खिली रहेगी.

कब-कहां देखें मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप अंडर-19 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और फैन कोड पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. मैच भारतीय समयानुसार 10:30 बजे सुबह शुरू होगा, जबकि टॉस 10 बजे होगा.

IND-U19 vs PAK-U19 की संभावित प्लेइंग 11

भारत अंडर-19: 1 आयुष म्हात्रे, 2. वैभव सूर्यवंशी, 3. विहान मल्होत्रा , 4. एरॉन जॉर्ज, 5. वेदांत त्रिवेदी, 6. अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), 7. कनिष्क चौहान, 8. खिलन पटेल, 9. दीपेश देवेंद्रन, 10. किशन कुमार सिंह, 11. हेनिल पटेल.

विज्ञापन

पाकिस्तान अंडर-19: 1. उस्मान खान, 2. समीर मिन्हास, 3. शाहज़ेब खान-I, 4. साद बेग (विकेट कीपर), 5. फरहान यूसुफ (कप्तान), 6. फहम उल हक, 7. मोहम्मद रियाज़ुल्लाह, 8. मोहम्मद तैयब आरिफ, 9. हारून अरशद, 10. अली रजा, 11. अब्दुल सुभान.

विज्ञापन

भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 U-19 Asia Cup 2025 में दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगलिया, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, नमन पुष्पक, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, किशन कुमार सिंह

पाकिस्तान अंडर-19: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेट कीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा रियाज़ुल्लाह, अली रजा, अब्दुल सुभान, रिजवानुल्लाह, फरहान यूसुफ, फहम उल हक, हसन खान, उमर ज़ैब, मोहम्मद अहमद.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ