उत्तर प्रदेश में तेजी से मजबूत हो रहा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर राज्य की तस्वीर बदल रहा है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बन रही ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा रही हैं. वहीं अमेठी में तैयार हो रहीं एके-203 असॉल्ट राइफलें नक्सलियों और आतंकवादियों के हौसले पस्त कर रही हैं. अमित शाह ने कहा कि जो लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं वे भारत की इस तेज प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं. इन समझौतों के चलते भारतीय उद्योगों की निर्यात क्षमता में कई गुना बढ़ोतरी हुई है और तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश ने अपनी आर्थिक वृद्धि दर को बनाए रखा है.
यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ पंजाब से दिल्ली तक बड़ा अभियान, अमित शाह का 2029 तक ड्रग नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
अमित शाह ने बताया कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सभी छह नोड्स झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है. यह निवेश न केवल राज्य के भीतर रक्षा उपकरणों के उत्पादन को गति दे रहा है, बल्कि पूरे देश की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला और आत्मनिर्भरता को भी नई ताकत दे रहा है. लखनऊ में करीब 200 एकड़ में 300 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन मई 2025 में हुआ था और अक्टूबर 2025 में मिसाइलों का पहला बैच भी रवाना कर दिया गया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षा उत्पादन में राज्य की यह भागीदारी उत्तर प्रदेश में हो रहे बड़े बदलाव का सबसे मजबूत संकेत है. इसके साथ ही ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के जरिए युवाओं को अब अपने ही घर के पास काम के बेहतर अवसर मिल रहे हैं.
2017 से पहले यूपी में माफिया राज : अमित शाह
राज्य में निवेश के माहौल पर बोलते हुए शाह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था किसी भी निवेश की पहली शर्त होती है. 2017 से पहले यूपी में माफिया राज था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं का सफाया कर सुरक्षित माहौल बनाया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक स्थिरता और बेहतर व्यापार नीतियों (FTA) की बदौलत भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच भी तेजी से विनिर्माण केंद्र बनकर उभरा है. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में 85 देशों के 2,400 से अधिक प्रदर्शक और 550 अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें : 2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
12 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
43 mins agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
5 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
9 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines