'यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद', ग्रेटर नोएडा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के बदलते रक्षा क्षेत्र पर बात रखी. उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस और अमेठी की एके-203 राइफलें दुश्मनों और आतंकियों में खौफ पैदा कर रही हैं. 2017 के बाद सुधरी कानून-व्यवस्था से प्रदेश अब निवेश और रक्षा विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है.

Amit Shah, UP International Trade Show 2026, BrahMos missile, AK-203 rifle, UP Defence Corridor

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के बदलते रक्षा क्षेत्र पर बात रखी. Photo Credit: ANI

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में तेजी से मजबूत हो रहा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर राज्य की तस्वीर बदल रहा है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बन रही ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा रही हैं. वहीं अमेठी में तैयार हो रहीं एके-203 असॉल्ट राइफलें नक्सलियों और आतंकवादियों के हौसले पस्त कर रही हैं. अमित शाह ने कहा कि जो लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं वे भारत की इस तेज प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई प्रमुख देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं. इन समझौतों के चलते भारतीय उद्योगों की निर्यात क्षमता में कई गुना बढ़ोतरी हुई है और तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश ने अपनी आर्थिक वृद्धि दर को बनाए रखा है.

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ पंजाब से दिल्ली तक बड़ा अभियान, अमित शाह का 2029 तक ड्रग नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य

विज्ञापन

अमित शाह ने बताया कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सभी छह नोड्स झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है. यह निवेश न केवल राज्य के भीतर रक्षा उपकरणों के उत्पादन को गति दे रहा है, बल्कि पूरे देश की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला और आत्मनिर्भरता को भी नई ताकत दे रहा है. लखनऊ में करीब 200 एकड़ में 300 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन मई 2025 में हुआ था और अक्टूबर 2025 में मिसाइलों का पहला बैच भी रवाना कर दिया गया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षा उत्पादन में राज्य की यह भागीदारी उत्तर प्रदेश में हो रहे बड़े बदलाव का सबसे मजबूत संकेत है. इसके साथ ही ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के जरिए युवाओं को अब अपने ही घर के पास काम के बेहतर अवसर मिल रहे हैं.

2017 से पहले यूपी में माफिया राज : अमित शाह

राज्य में निवेश के माहौल पर बोलते हुए शाह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था किसी भी निवेश की पहली शर्त होती है. 2017 से पहले यूपी में माफिया राज था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं का सफाया कर सुरक्षित माहौल बनाया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक स्थिरता और बेहतर व्यापार नीतियों (FTA) की बदौलत भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच भी तेजी से विनिर्माण केंद्र बनकर उभरा है. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में 85 देशों के 2,400 से अधिक प्रदर्शक और 550 अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ