Live Updates
22:07 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़

एमपी के सागर में खाद बांटने के दौरान महिला तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा। किसान का हाथ लगने पर तहसीलदार भड़कीं थीं। एसडीएम ने बीच-बचाव किया। खाद वितरण के दौरान टोकन बाटते समय हंगामा हुआ।

21:22 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज गैंग रेप मामले में एक और गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर आईक्यूसिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ हुई गैंग रेप मामले मे पुलिस ने पीड़ित छात्रा के सहपाठी वाशिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वाशिफ ने ही पीड़ित छात्रा को कॉलेज कैम्पस से बाहर खाने के लिये जोर करके बुलाया था, जिसके बाद पीड़ित छात्रा शुक्रवार रात 8:30 बजे कॉलेज कैम्पस से बाहर निकली थी, जिसके बाद पहले तीन युवकों ने पीड़ित छात्रा को जंगल मे खींचकर ले गए, जिसके बाद दो अन्य युवक भी मौके पर आ गए, आरोप है की पांचो युवकों ने पीड़ित छात्रा के साथ बारी -बारी गैंग रेप की घटना का अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

21:03 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: तमिलनाडु CM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आवास पर विधानसभा सत्र में एक महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के लिए आपात बैठक हुई। एनआर इलांगो सहित वरिष्ठ वकील इसमें शामिल हुए।

20:47 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिवाली से पहले योगी का बड़ा तोहफा

योगी सरकार दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान सभी के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी। सरकार ने ड्राइवरों के लिए प्रोत्साहन भुगतान की भी घोषणा की है और त्योहारों के मौसम में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की है। 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रोत्साहन अवधि घोषित की गई है। सीएमओ ने कहा कि अधिकतम बस संचालन और यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थलों, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर शामिल हैं, के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी। गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा के लिए बसों की आवृत्ति बढ़ाई जाएगी। छठ त्योहार के दौरान पूर्वी यूपी के लाखों लोगों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

---विज्ञापन---

20:11 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों से लोगों में थोड़ी हलचल देखी गई। भूकंप की तीव्रता 3.6 तीव्रता रही।

19:29 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जेपी नड्डा से मिले मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख

मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना इस समय भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में मुलाकात की।

---विज्ञापन---

18:42 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गुजरात में भीषण हादसा

गुजरात के बनासकांठा में डीसा-पालनपुर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर भोयण पाटिया के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रक पलटने से ट्रक में सवार दो लोग उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।

18:12 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कानपुर ब्लास्ट में आरोपी की मौत

कानपुर के मूलगंज में हुए ब्लास्ट का मामला में पीजीआई में इलाज के दौरान अब्दुल मितालिब की मौत हो गई। अब्दुल पर चोरी की स्कूटी चलाने का आरोप था। मूलगंज ब्लास्ट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।

मौत की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

---विज्ञापन---

18:02 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन

केरल के 26 वर्षीय युवक आनंदू अजी के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय, केशव कुंज के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आनंदू अजी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आरोप लगाया था कि आरएसएस के लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

17:25 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम में विवाद

पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों के जाली साइन कर नामांकन दाखिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रूपनगर के SP और DSP गिरफ्तार करने चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के नवनीत को सुरक्षा देने से विवाद हो गया।

सुखना लेक के पास दोनों पुलिस टीमों के बीच बहस हुई। इस दौरान पिस्टल तक निकाल दी गई। पिस्टल किस तरफ से निकाली गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे हेडक्वार्टर ले गई। हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

---विज्ञापन---

17:05 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजस्थान में बस में आग, 11 लोग झुलसे

जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग गई। बस में सवार 11 लोगों के झुलसने की खबर है। बस 60 से भी ज्यादा यात्री सवार थे। यह बस सवा तीन बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए निकली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

17:00 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ में बच्चा चोर का खुलासा

लखनऊ में GRP पुलिस ने अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया। चारबाग स्टेशन से 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर मुंबई ले जाकर बेचने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा। बिहार की रहनी वाली महिला बच्ची के साथ चारबाग स्टेशन पहुंची थी। गिरोह के सदस्यों ने महिला को बहला फुसला कर बच्ची चोरी किया। बच्चा चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्ता किया। इसमें दो महिलाएं एक पुरुष शामिल है।

---विज्ञापन---

16:27 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बरेली हिंसा के आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ी

बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई गई। अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।

16:17 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता को मिली धमकी

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता को सर तन से जुदा की धमकी मिली। राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक को धमकी भरा कॉल आया। सोशल मीडिया पर भी सर काटने के मैसेज मिले। अमितोष ने गांधीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। टेररिस्ट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।

---विज्ञापन---

15:47 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजस्व निरीक्षक के यहां मिली करोड़ों की संपत्ति

कर्नाटक के हावेरी में लोकायुक्त ने छापा मारा। राणेबेन्नूर में राजस्व निरीक्षक अशोक अरलेश्वर के यहां छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के आभूषण और नकदी मिली। कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली।

13:46 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मंगोलिया के राष्ट्रपति से PM मोदी की मुलाकात

दिल्ली में आज मंगोलिया के राष्ट्रपति से PM मोदी की मुलाकात हुई. दोनों की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा और विचार विमर्श हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने भारत और मंगोलिया के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ.

---विज्ञापन---

12:53 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता गिरफ्तार

चेन्नई में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता श्रीकंदन POCSO मामले में गिरफ्तार किए गए हैं.

12:33 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: चंडीगढ़ में राहुल गांधी का बड़ा बयान

हरियाणा के IPS अधिकारी पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है. दलितों में गलत संदेश जा रहा है. दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

---विज्ञापन---

11:37 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कटरा उधमपुर रोड पर हादसा

कटरा उधमपुर मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतकों में एक ऑटो चालक और 2 श्रद्धालु शामिल हैं, जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हेलीपैड जा रहे थे कि तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आ गए. अन्य 2 लोग इस सड़क हादसे में घायल हुए हैं. घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

10:34 (IST) 14 Oct 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएस ओपी सिंह को कार्यकारी डीजीपी बना दिया है। शत्रुजीत कपूर के छुट्टी पर भेजे जाने के बाद यह फैसल लिया गया है और अब ओपी सिंह उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे. ओपी सिंह पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी और एफएसएल मधबुन के डीजी हैं।

---विज्ञापन---

Aaj ki Taaza Khabar LIVE News Update: नमस्कार, आज 14 अक्टूबर दिन मंगलवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मेडागास्कर में Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते नेपाल की तरह तख्तापल्ट हो गया है, क्योंकि राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं. वहीं आज सोनम वांगचुक की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. दूसरी ओर, आज दिल्ली में 2 दिवसीय संयुक्त राष्ट्र शांति सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें 32 देश हिस्सा ले रहे हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---