लखनऊ में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर केस दर्ज

Breaking News in Hindi Live: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम और पुलवामा से 5 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भारतीय सेना ने भी देशवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दी है.

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24 GFX

Aaj Ki Taaza Khabar Live News Update: नमस्कार, आज 20 अक्टूबर दिन सोमवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आज पूरे देश में दिवाली के त्योहार की धूम मची है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है. वहीं आज की प्रमुख खबर की बात करें तो फ्रांस के पेरिस शहर में बना लूवर म्यूजियम बंद कर दिया गया है, क्योंकि वहां से नेपोलियन युग के गहने चोरी हो गए हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राज्यपाल से मिले सीएम सैन

महामहिम राज्यपाल अशीम कुमार घोष से मिलने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महामहिम को सपरिवार दी दीपावली की शुभकामनाएं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: केरल में भारी बारिश के आसार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: केरल में भारी बारिश के आसार, 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: श्री करणपुर में फर्जी पुलिस बनकर घर मे घुसे लुटेरे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह TT के दामाद और आढ़त व्यापारी गुरचरण रमाना के घर डकैती की वारदात, कार में सवार होकर आए दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताया. व्यापारी को घर के अंदर बात करने का कहकर पिस्टल तान दी. आरोपियों के इशारों पर आए अन्य लगभग 4 लोगों ने तांडव मचाया. CCTV कैमरे तोड़े और व्यापारी और उनके पुत्र से मारपीट भी की. घटना के दौरान शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले. घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रेवाड़ी में पकड़ा गया तेंदुआ

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 5 दिन से कॉलेज में घूम रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया. कल देर रात लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ. कॉलेज परिसर में गहरा जंगल होने के कारण तेंदुआ पकड़ने में परेशानी आ रही थी.तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही थी. रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा के कॉलेज में 15 अक्टूबर की देर रात तेंदुआ देखा गया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: श्री श्याम फार्मा पर केस दर्ज

फर्जी बिल बनाकर कोडीन कफ सिरप बेचने के मामले में लखनऊ में श्री श्याम फार्मा पर केस दर्ज किया गया है. पिछले दिनों कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत होने के बाद देशभर में कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों पर सख्ती बरती जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: नए गठबंधन समझौते पर साइन करेगी जापान सरकार

आज जापान की सत्तारूढ़ पार्टी एक नए गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर करेगी, जिसके बाद Sanae Takaichi के देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

Sanae Takaichi सत्तारूढ़ Liberal Democratic Party (LDP) की वरिष्ठ नेता हैं और वह लंबे समय से Conservative नीतियों की समर्थक मानी जाती हैं.

वह पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe की करीबी सहयोगी भी रह चुकी हैं. नए गठबंधन का यह समझौता LDP और उसके सहयोगी Komeito Party के बीच होने जा रहा है. समझौते के बाद Sanae Takaichi जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: भारतीय सेना ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

भारतीय सेना के एडीजीपीआई ने ट्वीट करके जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंक के अधिकारियों की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. ट्वीट में लिखा है कि रोशनी और खुशियों का यह त्योहार हमारे जीवन को नए अवसरों से रोशन करे और सफलता का मार्ग प्रशस्त करे. आइए, हम अपने सैनिकों के साहस और वीरता तथा अपने वीरों के बलिदान को याद करते हुए रोशनी के इस त्योहार को मनाएं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जैसलमेर बस हादसे पर आया अपडेट

राजस्थान के जैसलमेर में बस में आग लगने से हुए हादसे से जुड़ा अपडेट आया है. हादसे में घायल एक और महिला ने दम तोड़ दिया है, वहीं अब मरने वालों की संख्या 25 हो गई है. महिला इमामत ने उपचार के दौरान दम तोड़ा. दो और गंभीर घायलों का वेंटिलेटर पर उपचार चल रहा है. एक व्यक्ति को अहमदाबाद रेफर किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने दी दिवाली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए ट्वीट लिखा है. उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह पावन त्योहार हर व्यक्ति के जीवन को खुशियों, समृद्धि और सद्भाव से आलोकित करे – यही हमारी हार्दिक कामना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ