Aaj Ki Taaza Khabar: 'पहले इजराइली बंधकों की रिहाई की पुष्टि होगी तो फिलिस्तीनी कैदियों को किया जाएगा मुक्त', इजराइली सरकार के प्रवक्ता

Breaking News in Hindi: कनाडा की विदेश मंत्री आज भारत दौरे पर आई हैं और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आज ताजमहल देखने आगरा नहीं जा पाए, उनका दौरा रद्द हो गया है. वहीं आज वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई.

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24GFX

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का आगरा दौरा रद्द हो गया है, उन्हें ताजमहल का दीदार करना था. कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भी भारत दौरे पर पहुंच गई हैं. वहीं आज दिल्ली में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर AIMPLB की अहम बैठक हुई. प्रयागराज में आज से UPPSC की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा शुरू हुई और पंजाब में PCS 2025 का प्री-एग्जाम हुई, जिसके लिए आज एग्जाम सेंटर कड़ी सुरक्षा और निगरानी में रहे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नाव दुर्घटना, सीएम ने जताया दुःख

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी में हुई नाव दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु होना दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों के परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'हम किसानों की दिवाली खराब नहीं होने देंगे', उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम किसानों की दिवाली खराब नहीं होने देंगे. हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है. हमने मिलकर 32,000 करोड़ रुपये के पैकेज पर फैसला किया है, जो दिवाली से पहले किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'पहले इजराइली बंधकों की रिहाई की पुष्टि होगी तो फिलिस्तीनी कैदियों को किया जाएगा मुक्त', इजराइली सरकार के प्रवक्ता

सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के अनुसार हमास द्वारा इजराइली बंधकों को छोड़ा जाना है. उससे पहले इजराइली सरकार के प्रवक्ता ने बंधक रिहाई पर कहा है कि जैसे ही इजराइली बंधकों की रिहाई की आधिकारिक पुष्टि होगी - उसके बाद फिलिस्तीनी कैदियों को भी मुक्त किया जाएगा.

ये भी कहा गया कि इजराइली सेनाएं येलो लाइन तक पीछे लौट आई हैं . सभी बंधकों की एक साथ हो रिहाई और उन्हें एक साथ नहीं बल्कि कई गाड़ियों में भेजा जाए. 28 मृत बंधकों के शवों के भेजे जाने की संभावना को देखते हुए तैयारियां जारी हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ऑस्ट्रेलिया गई 120 जवानों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी, 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक होगा अभ्यास

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 120 जवानों वाली एक भारतीय सेना की टुकड़ी कल इरविन बैरक, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई. यह टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंड 2025 के चौथे संस्करण में भाग लेगी. यह अभ्यास 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा. भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन और अन्य सेनाओं के सैनिक कर रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का सीएम ममता बनर्जी पर हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'पश्चिम बंगाल में तालिबान का राज है क्या?', दुर्गापुर बलात्कार मामले पर CM ममता पर भड़के CPI नेता

दुर्गापुर बलात्कार मामले पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल में तालिबान का राज है? महिलाएं रात में स्वतंत्र रूप से नहीं चल सकतीं, वे नौकरी के लिए बाहर नहीं जा सकतीं. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपराधियों को बचाते हुए जांच को पूरी तरह से विफल कर दिया. उनकी मानसिकता और विचार प्रक्रिया राजा राम मोहन राय और विद्या सागर की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है. पुरुष और महिला समान हैं, क्या ममता सरकार इसे स्वीकार करती है या नहीं? पश्चिम बंगाल में इस समय सभी उम्र की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं...बंगाल में पुलिस और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'स्कूलों, कॉलेजों में हों आरएसएस के कार्यक्रम', कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने CM को लिखा पत्र

सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आरएसएस के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न देने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखे अपने पत्र के बारे में, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे कहते हैं, "मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आरएसएस की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए... आरएसएस की गतिविधियाँ युवाओं का ब्रेनवॉश करती हैं, जो राष्ट्र या समाज के लिए अच्छा नहीं है.

मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वे आरएसएस की गतिविधियों या उनकी बैठकों की अनुमति न दें, यहाँ तक कि पुरातात्विक मंदिरों या सरकारी मंदिरों में भी नहीं। उन्हें निजी घरों में ऐसा करने दें. हमें इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन आप सरकारी मैदानों का इस्तेमाल उनके सामूहिक ब्रेनवॉश के लिए नहीं कर सकते. अगर यह दर्शन इतना ही अच्छा होता, तो भाजपा नेताओं के बच्चे इसमें शामिल क्यों नहीं होते? कितने भाजपा नेताओं के बच्चों ने त्रिशूल दीक्षा ली है? कितने भाजपा नेताओं के बच्चे गौरक्षक और धर्म रक्षक हैं? कितने भाजपा नेताओं के बच्चे किसी भी सांप्रदायिक दंगे के दौरान खुलकर सामने आते हैं?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पंजाब में बंबीहा गिरोह के दो सहयोगी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बरनाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, अवैध हथियार गतिविधियों में शामिल बंबीहा गिरोह के दो सहयोगियों- संदीप सिंह और शेखर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल छह पिस्तौल (एक पीएक्स5, .32 बोर की चार पिस्तौल और .30 बोर की एक पिस्तौल सहित) और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपने विदेशी संचालकों के निर्देश पर, आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार देने की योजना बना रहे थे। आगे की जांच चल रही है ताकि पूरी आपूर्ति श्रृंखला की पहचान की जा सके और उसे खत्म किया जा सके, जिसमें आगे और पीछे के लिंकेज भी शामिल हैं।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट ने दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

पश्चिम बंगाल: तीनों आरोपियों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'CM महिलाओं के साथ बुरे समय में खड़ी नहीं हो सकतीं', बीजेपी के अमित मालवीय का ममता बनर्जी पर हमला

बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक और शर्मनाक टिप्पणी करते हुए, आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में पढ़ने वाली ओडिशा की दूसरे वर्ष की एमबीबीएस छात्रा, जिसके साथ वासिफ अली और उसके साथियों ने बर्बर सामूहिक बलात्कार किया था, को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने सुझाव दिया कि लड़कियों को देर रात बाहर नहीं जाना चाहिए, और कहा कि अगर वे ऐसा करती हैं, तो वे बलात्कार को न्योता दे रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने इतनी असंवेदनशीलता से बात की हो। बार-बार, उन्होंने अपराधियों के बजाय पीड़िता को ही दोषी ठहराया है। एक मुख्यमंत्री जो महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उसे शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अफगान विदेश मंत्री का बड़ा बयान

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी ने कहा है कि चाबहार बंदरगाह से व्यापार चर्चा हुई. अफगानी कैदियों की रिहाई पर विचार विमर्श हुआ. अफगानिस्तान और अमृतसर के बीच उड़ानें भी शुरू होंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: केरल में दिमागी बुखार से 23 की मौत

केरल में अब तक अमीबिक इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) के कुल 104 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को बताया। राज्य दिमाग खाने वाले अमीबा नेगलेरिया फाउलेरी के कारण होने वाले दुर्लभ और अक्सर घातक मस्तिष्क संक्रमण से जूझ रहा है ।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान

कैबिनेट बैठक के बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा की जनता के हित से जुड़े 9 से 10 एजेंडे कैबिनेट बैठक मे रखे गए थे, जिनपर चर्चा हुई है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर के कार्यक्रम को लेकर बैठक मे चर्चा हुई. आईपीएस Y पूरन सिंह सुसाइड मामले पर कृष्ण बेदी ने कहा कि इस मामले मे SP रोहतक का तबादला कर दिया है. कल दो मंत्रियों और अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने परिवार से मुलाकात की थी, मुझे लगता है कि आज यह मामला सुलझ जाएगा, हम परिवार के साथ हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द

अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी का आगरा दौरा अचानक रद्द हो गया है, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई गई है। वे अपनी भारत यात्रा के चौथे दिन आज ताजमहल देखने आगरा जाने वाले थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल में सोने के बिस्कुट बरामद

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत की 32वीं वाहिनी की होरंदीपुर सीमाचौकी के जवानों ने गुप्त ए सूचना के आधार पर बेहद सटीक कार्रवाई करते हुए एक भारतीय तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका कुल वज़न 2332.66 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.82 करोड़ आंकी गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इस वर्ष नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: खदान में तैरने गए 2 बच्चों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर तालुका के लासुरगांव में खदान में तैरने गए 2 बच्चों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर बच्चों के बैग, जूते और कपड़े मिले, जिससे घटना का खुलासा हुआ. पानी का पूर्वानुमान न होने के कारण तैरते समय दोनों बच्चे खदान में डूब गए. मृतकों के नाम मयूर किशोर मोइन (15) और साहिल संतोष जल्टे (15) हैं. दोनों मृतक महलगांव के न्यू हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: करूर भगदड़ केस में कल आएगा फैसला

करूर भगदड़ केस की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट आदेश सुनाएगा. बता दें कि तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने से 34 लोगों की मौत हुई थी. इसकी जांच CBI या CID से कराने की मांग है, जिस पर कल फैसला आ सकता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने शनिवार शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री Modi से मुलाकात की। उन्होंने रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। मुलाकात के बाद Gor ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना व्यक्तिगत मित्र मानते हैं और हाल ही में उनकी फोन पर लंबी बातचीत हुई। Gor ने पीएम मोदी को फरवरी में हुई मीटिंग की फोटो भेंट की, जिस पर खुद ट्रंप ने लिखा था – Mr PM, you are great.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कनाडा की विदेश मंत्री आज आएंगी भारत

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज दिल्ली पहुंचेंगी। मंत्री के रूप में अनीता आनंद का यह पहला भारत दौरा है और इसे हालिया राजनयिक तनाव के बाद संबंध सुधारने के प्रयास की तरह देखा जा रहा है। दिल्ली में वे विदेश मंत्री जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिलेंगी। व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान अनीता आनंद मुंबई भी जाएंगी जहां वे भारतीय और कनाडाई कंपनियों व निवेशकों के साथ निवेश और रोज़गार सृजन जैसे विषयों पर बात करेंगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ताजमहल देखने जाएंगे अफगान विदेश मंत्री

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर मुत्तकी आज ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे. मुत्तकी 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर हैं. वे 9 अक्टूबर दिन गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे और 10 अक्टूबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ वार्ता की. 11 अक्टूबर को वे दारुल उलूम देवबंद (उत्तर प्रदेश) के दौरे पर गए थे और आज 12 अक्टूबर को वे आगरा जाएंगे, जहां ताजमहल का दीदार करेंगे और उसके बाद भारतीय उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं के साथ बैठकें होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ