Delhi to Bihar New Train: त्योहारों का सीजन पास आने के साथ ही तो घर से दूर रहकर काम करने वाले या पढ़ने वाले लोगों घर जाने की तैयारी में जुट जाते हैं। ये समय ऐसा होता है, जो दुर्गा पूजा, छठ पूजा और दिवाली के त्योहारों को अपने साथ लाता है। ऐसे में अपने परिवार वालों के पास होने की खुशी को किसी से बयां नहीं किया जा सकता है। घर जाने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि उन्हें टिकट नहीं मिलता है। ऐसे में बिहार के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
भारतीय रेलवे ने बताया कि वह दिल्ली से बिहार तक के लिए चार नई वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली से बिहार के चार शहरों तक चल सकती हैं। ये उन लोगों के लिए बहुत बड़ी खबर है, जो हर बार ट्रेन की टिकट ना मिलने या कंफर्म नहीं होने पर अपने घर नहीं जा पाते हैं। यहां हम इसके बारे में जानेंगे।
दिल्ली से बिहार तक सकती हैं नई 4 ट्रेनें
त्यौहारों के बिजी सीजन में यात्रा करने की समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने 4 नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। ये नई ट्रेनें दिल्ली से बिहार के चार शहरों मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और पटना तक लोगों को पहुंचाएंगी। जैसा कि हम जानते हैं कि नई दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन में बहुत भीड़ होती है। ऐसे में नई चार ट्रेन आने से लोगों को काफी सुविधा होगी। ये फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें हैं, जो दिल्ली से इन चार शहरों के बीच चल सकती है। रेलवे बोर्ड ने इनके लिए जोन की तैयारी करने की सलाह दी है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Viral Video: वड़ा पाव बेचकर 2 लाख महीना कमाता है लड़का, वीडियो हो रहा वायरल
नई ट्रेनों की डिटेल
जानकारी मिली है कि इन चारों ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे, जिसमें 13 स्लिपर क्लास और 7 स्टैंडर्ड डिब्बे होंगे। बता दें कि बिहार मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ खास अनुरोध किया है। इस प्रस्ताव में उन्होंने अनुरोध किया है कि बिहार के सीतामढ़ी से अयोध्या तक जाने के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जानी चाहिए। ये अनुरोध इसलिए किया गया है, ताकि सीतामढ़ी में पुनौरा धाम जानकी मंदिर और अयोध्या में राम मंदिर के बीच यात्रा करने वालों को आसानी हो सके। ये ट्रेन भक्तों के एक धार्मिक स्थान को दूसरे से जोड़ने में मदद करेगी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
17 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
17 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
22 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines