Viral Video: वड़ा पाव बेचकर 2 लाख महीना कमाता है लड़का, वीडियो हो रहा वायरल

Instagram Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का वड़ापाव बनाकर 2 लाख महीना कमाने का दावा कर रहा है।

Vadapav boy

Vadapav boy

Vadapav Boy Viral Video: जब भी आप अपना सोशल मीडिया खोलते हैं तो आपको सैकड़ों रील्स देखने को मिलती है। इसमें से कुछ रील्स एंटरटेनमेंट के लिए होती है, जबकि कुछ में स्मॉल बिजनेस, अर्निग स्कील और हाउ टू अर्न मनी जैसे काम वाले वीडियो भी होते हैं। ये रील्स अक्सर वायरल भी हो जाती हैं। फिलहाल एक रील्स इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़का वड़ापाव बेच कर लाखों रुपये कमाने का दावा कर रहा है।

ये इंस्टाग्राम वायरल वीडियो लोगों को काफी प्रभावित करती नजर आ रही है। इसपर करोड़ों व्यूज हैं और लाखों लाइक किए गए हैं। इस पोस्ट में लड़के ने बताया है कि वह एक महीने में वड़ापाव बेचकर 280000 रुपये कमा सकता है । बता दें कि यह लड़का एक कंटेंट क्रिएटर है, जो इस तरह के वीडियो बनाता रहता है।

वड़ापाव वायरल वीडियो

ये पोस्ट एक कंटेंट क्रिएटर सार्थक सचदेवा ने शेयर किया है, जो मुंबई में रहते हैं और इस तरह के वीडियोज बनाते रहते हैं। इस वीडियो में अब तक 6.24 करोड़ व्यूज, 26 लाख लाइक और 10 हजार कमेंट किए गए हैं। सार्थक ने इससे पहले भी कई ऐसी वीडियोज डाली हैं, जिसमें चाय बेचकर पैसे कमाने वाला वीडियो भी शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarthak Sachdeva (@sarthaksachdevva)

1 महीने में कमा सकेंगे 2 लाख रुपये

सार्थक सचदेवा ने अपने वीडियो में एक वड़ापाव का ठेला दिखाया है, जिसमें वे सुबह से काम कर रहे हैं। वीडियो में सार्थक ने बताया कि केवल 2.5 धंटे में 200 वड़ापाव बिक गए थे। पूरे दिन में सार्थक ने कुल 622 वड़ापाव बेचे और एक वड़ापाव की कीमत 15 रुपये है। इस हिसाब से पूरे दिन में लगभग 9300 रुपये की कमाई हुई यानी महीने में 280000 रुपये की कमाई हो सकती है। अगर लागत के लिए 80000 रुपये निकाल लिए जाएं, फिर भी 2 लाख रुपये का मुनाफा होगा।

कंटेंट क्रिएटर है सार्थक सचदेवा

सार्थक सचदेवा मुंबई के रहने वाले हैं और इंस्टाग्राम पर ऐसी रील्स बनाते हैं। सार्थक के अकाउंट पर कुल 220K फॉलोवर्स है और अब तक उन्होंने 162 पोस्ट किए हैं। इनके पोस्ट में कई अलग तरह की वीडियो शामिल हैं, जो ह्यूमन इंटरेस्ट एंगल से बनाई गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ