हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आखिर रात में किस वजह से चमकते हैं जुगनू? जानें इसका वैज्ञानिक कारण

आपने कभी रात में जुगनू को चमकते हुए देखा है? उनकी टिमटिमाती रोशनी कितनी मनमोहक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये जुगनू क्यों चमकते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि जुगनू की इस चमक का वैज्ञानिक कारण क्या है।

विज्ञापन
firefly

आपने रात के समय में जुगनू को चमकते हुए जरूर देखा होगा। यह नजारा खासतौर पर ग्रामीण और जंगली क्षेत्रों में आम होता है। जुगनू अक्सर रात के अंधेरे में खुले स्थानों या कमरों में आ जाते हैं क्योंकि इन्हें अंधेरा पसंद होता है। जब हम जुगनू को चमकते हुए देखते हैं, तो हमारे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर वे क्यों चमकते हैं। उनके शरीर से किस प्रकार की शक्ति निकलती है जिससे रोशनी उत्पन्न होती है? इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है।

सबके पहले जुगनुओं को इसने चमकते देखा

वैज्ञानिक रॉबर्ट बायल ने 1667 में जुगनू की खोज की थी। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इसे चमकते हुए देखा। उस समय लोगों का मानना था कि जुगनू के शरीर में फास्फोरस होता है, जिसकी वजह से वे रात में चमकते हैं। हालांकि, बाद में वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया और पाया कि जुगनू के शरीर में फास्फोरस नहीं होता। इस धारणा को गलत साबित किया गया और जुगनू के चमकने के सही कारण की खोज की गई।

विज्ञापन

क्यों चमकते हैं जुगनू

असल में, जुगनू का चमकना उसके पेट में मौजूद लूसिफेरिन नामक प्रोटीन के कारण होता है। जब यह प्रोटीन ऑक्सीजन और लूसिफेरेज नामक एंजाइम के संपर्क में आता है, तो एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है जिससे जुगनू का पेट चमकने लगता है। यह जानकर हैरानी होगी कि जुगनू दिन में भी चमकते हैं, लेकिन दिन की रोशनी में हम यह चमक नहीं देख पाते। रात के अंधेरे में यह चमक साफ दिखती है।

जुगनुओं के बात करने का तरीका

एडल्ट जुगनू अपनी चमक को अपनी प्रजाति के दूसरे जुगनुओं को पहचानने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हर प्रजाति के जुगनू की चमकने का तरीका अलग होता है। इसके अलावा, जुगनू अपनी चमक का इस्तेमाल दूसरे लिंग के जुगनुओं को आकर्षित करने के लिए करते हैं। इससे वे अपनी प्रजाति के अन्य जुगनुओं से संपर्क बना पाते हैं। इसलिए, जुगनू का चमकना सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि उनके जीवन और अपनी प्रजातियों के बीच बातचीत का तरीका भी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर क्यों बिछाए जाते हैं पत्थर? जानिए इसका रहस्य

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola