हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

15 August Special: तिरंगे के हर रंग में छिपा है खास संदेश, जानें किस कलर का क्या है मतलब?

तिरंगा हमें अलग अलग चीजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सीख देता है. साथ मिलाकर चलने की, क्योंकि कोई एक चीज देश को नहीं बना सकती. वहीं, अशोक चक्र काम और प्रगति की भावना का प्रतीक है. 

विज्ञापन
तिरंगे के तीनों रंग मिलकर क्या संदेश देते हैं?

भारत का संविधान और तिरंगा देश की पहचान है. यह गौरव, एकता और अखंडता का भी प्रतीक माने जाते हैं. तिरंगे में मौजूद केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बीच में बना अशोक चक्र अपने आप में एक खास संदेश देता है. हर रंग और प्रतीक का अपना अलग महत्व है, जो भारत की सोच को बताता है. हालांकि, बहुत कम लोग होंगे उन्हें तिरंगा का मतलब पता होगा. इसके रंग से वाकिफ होंगे, क्योंकि तिरंगा का भी एक लंबा इतिहास रहा है. सवाल है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले रंग भी देश को संदेश देने का काम करते हैं. यह संदेश क्या है आइए विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें-Evening Snacks Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं ये चटपटे स्टफ सूजी रोल्स, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

केसरिया रंग देता है साहस और बलिदान का संदेश

तिरंगे की सबसे ऊपरी पट्टी केसरिया रंग की होती है. यह रंग साहस, बलिदान और सेवा का प्रतीक माना जाता है. यह देश के लिए त्याग और बुरे वक्त में भी मजबूती से खड़े रहने की भावना को दिखाता है. 

विज्ञापन

सफेद रंग शांति और सच का प्रतीक

तिरंगे के बीच में मौजूद सफेद रंग शांति, सच और ईमानदारी का संदेश देता है. यह बताता है कि देश को आगे बढ़ाने और समाज को बनाए रखने के लिए सच और शांति बहुत जरूरी है. इन दोनों के बिना किसी देश की कल्पना नहीं की जा सकती. 

हरा रंग बताता है हरियाली और खुशहाली का प्रतीक

तिरंगे की सबसे निचली पट्टी हरे रंग की है. यह रंग खुशहाली को दिखाता है और बताता है कि हमारा देश कृषि प्रधान है. यहां पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है. भारत की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन में कृषि की अहम भूमिका है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन

अशोक चक्र की क्या है खासियत? 

तिरंगा के साथ अशोक चक्र की खासियत पर भी ध्यान देने की जरूरत है. अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं. इसे सम्राट अशोक के सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ से लिया गया है. इसका मतलब रफ्तार और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. इसका संदेश है कि जीवन और राष्ट्र को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए. 

तिरंगे के तीनों रंग मिलकर क्या संदेश देते हैं?

तिरंगा हमें अलग-अलग चीजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सीख देता है. साथ मिलाकर चलने की, क्योंकि कोई एक चीज देश को नहीं बना सकती. वहीं, अशोक चक्र काम और प्रगति की भावना का प्रतीक है. यही वजह है कि तिरंगा सिर्फ कपड़े पर बने तीन रंग और एक चक्र का नहीं है, बल्कि यह एकता और सम्मान का प्रतीक है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-हर बात पर होती है सास से अनबन? बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सीख बदल सकती हैं रिश्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola