Travel Now Pay Later Scheme: एक समय ऐसा भी था, जब कहीं घूमने जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता था और पैसे की बचत करने के बाद ही कहीं घूमने का प्लान बन पाता था, लेकिन आज के इस मार्डन जमाने में कहीं घूमने की इच्छा तुरन्त पूरी न हो…ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। अब वे दिन गए जब ट्रेवल करने के लिए बचत करने की जरूरत होती थी। जैसे-जैसे ट्रैवल करने की मांग बढ़ती जा रही है, ट्रैवल एजेंसी अपनी सुविधाएं को और भी अधिक बढ़ा रही है। जिसकी मदद से ट्रैवल करने में आने वाली दिक्कतों से बचा जाता है, जहां ट्रैवल एजेंसी ने एक प्लान बनाया है ‘ट्रेवल नाउ पे लेटर’ जिसके तहत ट्रैवल करने के बाद पेमेंट कर सकते है, हालांकि अभी तक यह सुविधा सिर्फ सामानों की खरीदी करने पर ही था लेकिन अब बाय नाउ पे लेटर या क्रेडिट कार्ड का ट्रैवल वर्जन आ गया है। इसमें आपको पहले पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। यह एक तरह का लोन है। जिसे कई बैंक और फिनटेक कंपनियां घूमने के लिए TNPL स्कीम की सुविधा के जरिए दे रही है।
ट्रैवल नाउ पे लेटर स्कीम की जानकारी
‘ट्रैवल नाउ पे लेटर’ की सुविधा डिजिटल क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दी जा रही है, जो ट्रैवल एग्रीगेटर के साथ बैंक और गैर-बैंकिंग कंपनी (एनबीएफसी) के द्वारा शुरू की गई है, जहां इस लोन के जरिए वार्षिक ब्याज दर 13 से 30 प्रतिशत के बीच हो सकती है। जिसका भुगतान 18 महीने के अंदर किया जा सकता है। इसमें यह सुविधा दी जाती है कि ग्राहक खाते में बिना पैसे के भी ट्रेवल कर इसका भुगतान बाद में कर सकते है।
ट्रैवल नाउ पे लेटर स्कीम के फायदे
ट्रैवल नाउ पे लेटर सुविधा में सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि आपको तुरंत पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। ट्रेवल कंपनी की ओर से एक निश्चित समय दिया जाएगा जिसके अंदर आपको पैसे चुकाने होंगे। इसके बाद आप इस रकम को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी चुका सकते हैं। कॉस्ट ईएमआई का मतलब है कि आपको लोन का भुगतान एक साथ करने की जरूरत नहीं है , थोड़ा- थोड़ा करके भुगतान किया जा सकता है।
स्कीम पर लेट लोन चुकाने पर होने वाली दिक्कतें
ज्यादातर TNPL स्कीम के तहत लोन चुकाने का समय कम होता है ,ट्रैवल नाउ पे लेटर की बात करें, तो लोन समय से न चुकाने पर भारी ब्याज दर देनी पड़ सकती है। इसलिए, समय रहते भुगतान कर दें। समय पर पैसे नहीं लौटाने से आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित होगा और आपके लिए आगे लोन लेना मुश्किल हो जाएगा।
संबंधित खबरें
ओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक? समझिए पूरा फर्क
2 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला? जानिए News24 की जांच में क्या पता चला
2 days agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
3 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस? जानिए क्या है पूरा विवाद और CEC को हटाने की प्रक्रिया
4 days agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
4 days agoडेंगू-मलेरिया का खौफ जीरो, क्या दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां मच्छर न हो?
10 days ago5 साल में 53 IIT स्टूडेंट्स की मौत, 50% से ज्यादा SC-ST, OBC वर्ग के छात्र; सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
10 days agoSBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Released: 26-27 सितंबर को है परीक्षा, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
11 days agoबिछड़े प्रेमियों के नाम है ये अनोखा बाजार, साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं दरवाजे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines