अगले साल आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा संकट! होर्मुज तो बस ट्रेलर, भारत पर भी मंडरा रहा है खतरा

हाल ही में सभी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से पैदा हुआ बुरा वक्त देखा. तेल और गैस की मारामारी देखी, लेकिन अगले साल जो होने वाला है वो दुनिया के लिए महासंकट हो सकता है.

El Nino

Credit: AI

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों से दुनिया एक के बाद एक कई बड़े संकट झेल रही है. हाल ही में सभी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से पैदा हुआ बुरा वक्त देखा. तेल और गैस की मारामारी देखी, लेकिन अगले साल जो होने वाला है वो दुनिया के लिए महासंकट हो सकता है. आप सभी ने इन दिनों अल नीनो के बारे में सुना होगा, जिसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ी, मॉनसून में देरी हुई. अल नीनो के बढ़ते खतरे के चलते साल 2027 में गंभीर खाद्य संकट पैदा हो सकता है. जेपी मॉर्गन समेत कई संस्थाओं ने ये अलर्ट दिया है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से फसलों की पैदावार, कीमतें और महंगाई आसमान छू सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘गॉडजिला’ जैसा भयानक रूप ले सकता है 2026 का El Nino, 150 साल बाद दुनिया पर आने वाला है इतना बड़ा संकट!

विज्ञापन

क्या कहती है रिपोर्ट्स?

न्यूज़वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद से हालात पूरी तरह संभले नहीं है. लगातार आ रहे झटकों ने ग्लोबल फूड सिस्टम को और खोखला कर दिया है. जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट की मानें तो ये संकट पहले से ही गहरा रहा होगा. इसके पीछे की वजह Five W यानी War, Weather, Warehousing, Water और Waste बताया गया है. सीनियर इकोनोमिस्‍ट नोरा स्जेंटिवान्यी का मानना है कि फूड रिसेशन का दबाव 2027 के पहले 6 महीने तक लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है. इस दौरान महंगाई 2.8 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

एल नीनो का भारत पर असर?

एल नीनो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान के सामान्य से ज्यादा गर्म होने वाली जलवायु घटना है. इसका असर दुनिया भर के मौसम पैटर्न पर पड़ता है. भारत में एल नीनो अक्सर कमजोर मानसून, कम बारिश और बढ़ते तापमान से जुड़ा होता है. एल नीनो की वजह से खेती, मछली पालन, पानी की उपलब्धता पर भारी असर पड़ सकता है. भारत की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. कमजोर मानसून की वजह से धान, मक्का, दालें और तिलहन जैसी फसलों की पैदावार पर असर पड़ सकता है. सिर्फ भारत ही नहीं, जितने भी देश कृषि प्रधान हैं, उनपर एल नीनो कहर बरसा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ