Taj Mahal Secrets: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल अपनी खूबसूरती और प्यार की कहानी के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल में 22 बंद कमरे हैं, जिनके अंदर क्या है, यह आज तक किसी को नहीं पता। इन बंद कमरों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जाती रही हैं, जैसे इनमें खजाना या हिंदू मंदिरों की मूर्तियां छुपी हो सकती हैं। इन कमरों के रहस्यों ने इतिहासकारों और पर्यटकों को हमेशा उलझन में डाला है। क्या ताजमहल के इन बंद कमरों में सच में कुछ छुपा है? आइए जानते हैं…
ताज महल के बंद कमरों की अफवाहें
शाहजहां द्वारा बनवाया गए ताजमहल में 22 बंद कमरे हैं। इन कमरों को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपॉर्ट के अनुसार, कुछ लोग कहते हैं कि इन कमरों में खजाना या हिंदू मंदिरों के पुराने सामान हो सकते हैं। लेकिन इतिहासकारों और अधिकारियों का कहना है कि इसके कोई सबूत नहीं हैं। ये कमरे सुरक्षा और देखभाल के लिए बंद किए गए हैं। ताजमहल को प्यार और सुंदर आर्किटेक्चर की मिसाल माना जाता है और यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।
ताज महल का इतिहास और निर्माण
सफेद संगमरमर से बना ताजमहल का मुख्य हिस्सा 1648 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ था और इसके आसपास के बगीचे और इमारतें 1653 में बने। यह महल मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए बनवाया था और इसे उनके गहरे प्यार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि ताजमहल के 22 बंद कमरों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल चुकी हैं। सबसे बड़ी अफवाह यह थी कि इन कमरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं और यह जगह पहले शिव मंदिर था। इतिहासकार पी.एन. ओक ने अपनी किताब में कहा था कि ताज महल पहले ‘तेजो महालय’ नामक शिव मंदिर था, जिसे शाहजहां ने कब्जा करके मकबरे में बदल दिया। हालांकि, इतिहासकार राना सफवी ने इस दावे को गलत बताया और कहा कि ताजमहल के बारे में कोई नई कहानी लिखने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ताजमहल बनाने से पहले यहां एक हवेली थी, जिसे शाहजहां ने खरीदा था और इसका प्रमाण आज भी मौजूद है।
हिंदू मंदिर से जुड़े विवाद
2017 में बीजेपी की नेता संगीता सोम ने कहा था कि ताजमहल भारतीय संस्कृति के लिए एक कलंक है और इसे गद्दारों ने बनवाया था। इसके बाद बीजेपी के नेता दीया कुमारी और रजनीश सिंह ने यह आरोप भी लगाए थे कि ताजमहल के बंद कमरों में हिंदू देवताओं की मूर्तियां हैं। लेकिन अदालत ने इन आरोपों को नकार दिया। सरकार ने ताजमहल के 22 बंद कमरों को सुरक्षित रखने का फैसला लिया है ताकि ताज महल की सुरक्षा और संरचना को कोई नुकसान न हो।
कमरों को बंद करने का कारण
इन कमरों को बंद करने का मुख्य कारण ताजमहल की सुरक्षा और संरचना को बचाना है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा और संरचना को ठीक रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इन कमरों में सही रोशनी और कर्मचारियों का इंतजाम करना मुश्किल है, क्योंकि हर दिन ताज महल में लाखों लोग आते हैं। ताज महल से जुड़े किसी भी विवाद या अफवाह से बचने के लिए इन कमरों को बंद कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
ओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 day agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक? समझिए पूरा फर्क
3 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला? जानिए News24 की जांच में क्या पता चला
3 days agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
5 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस? जानिए क्या है पूरा विवाद और CEC को हटाने की प्रक्रिया
5 days agoकौन हैं युगांडा के नए राजा एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो? न्यूज एंकर के तौर पर किया काम, अब संभालेंगे राजगद्दी
5 days agoडेंगू-मलेरिया का खौफ जीरो, क्या दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां मच्छर न हो?
12 days ago5 साल में 53 IIT स्टूडेंट्स की मौत, 50% से ज्यादा SC-ST, OBC वर्ग के छात्र; सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
12 days agoSBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Released: 26-27 सितंबर को है परीक्षा, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
12 days agoबिछड़े प्रेमियों के नाम है ये अनोखा बाजार, साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं दरवाजे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines