PF Account UAN and Aadhaar Link Deadline: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार से लिंक करने के लिए कहा है। इसके लिए पहले 30 नवंबर आखिरी तारीख थी लेकिन इसके बाद ईपीएफओ ने डेट को आगे बढ़कर 15 दिसंबर 2024 कर दिया और अब ये तारीख नजदीक आ चुकी है। इसलिए उन सभी प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) खाताधारकों के लिए जरूरी है कि वो 15 दिसंबर तक बैंक खाते और UAN को आधार से लिंक कर लें।
15 दिसंबर तक UAN और आधार करें लिंक
PF खाताधारकों के लिए जरूरी है कि वो बैंक खाते और यूएएन को आधार से लिंक कर लें। 15 दिसंबर तक इस काम को निपटा लें वरना यूएएन एक्टिव नहीं होगा और कर्मचारियों को रोजगार से संबंधित ईएलआई योजना का फायदा भी नहीं मिल सकेगा।
ईएलआई योजना क्या है?
ईएलआई यानी रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (Employment-Linked Incentive Scheme) एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देना है। साथ ही एम्प्लॉयर्स पर फाइनेंशियल दबाव को कम करना है। केंद्रीय बजट 2024 में ELI स्कीम को पेश किया था। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को फायदा हो सकता है। इसलिए यूएएन नंबर से आधार और बैंक खाते को समय रहते जरूर लिंक कर लीजिए। अगर आप इस बात से कन्फ्यूज है कि यूएएन से आधार लिंक है या नहीं? तो आइए पहले इसका स्टेटस चेक कर लेते हैं।
ये भी पढ़ें- PPF Account होने वाला है मैच्योर? तो जान लीजिए डेट बढ़ाने में भलाई या नया खाता खुलवाना रहेगा सही?
पहले चेक कर लें आधार से यूएएन लिंक है नहीं?
- सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यूएएन नंबर और और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- मैनेज टैब पर क्लिक करें, यहां केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके लिए वेरीफाईड डॉक्यूमेंट टैब को सेलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर आधार की डिटेल्स शो न हो तो इसका मतलब है कि आधार से यूएएन लिंक नहीं है। ऐसे में आप UAN और आधार को लिंक कर सकते हैं।
UAN और आधार कैसे लिंक करें
- सबसे पहले ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां यूएएन नंबर और पासवर्ड को एंटर कर लॉगिन करें।
- यूएएन नंबर और फोन नंबर पर आए ओटीपी एंटर करें।
- ओटीपी एंटर करने के बाद वेरीफाई करें।
- इसके बाद आधार नंबर और उससे जुड़ी जानकारी भरें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड E-Mail ID और फोन पर OTP आएगा।
- ओटीपी को एंटर करने के बाद यूएएन से आधार लिंक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- एक सवाल और चली गई 100 लोगों की नौकरी…कंपनी ने ऐसा क्या पूछ लिया?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 day agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
15 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
18 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
18 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
20 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
20 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines