Official Website Telecom Department Details: आधार कार्ड के साथ होने वाले फ्रॉड रोजाना बढ़ते जा रहे हैं, जिसके तहत कई मामले सामने आ चुके हैं। दरअसल, आधार कार्ड पर सिम कार्ड लेना बेहद ही आसान हो गया है, जिसकी वजह से अपराध और भी बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों पहले ही तमिलनाडु से एक खबर सामने आई थी, जहां एक ही आधार कार्ड पर 658 सिम कार्ड चल रहे थे। इस फ्रॉड का विजयवाड़ा पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। जिसमें आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान रह गया था। जरा सोचिए कहीं आपके नाम पर भी तो कोई सिम कार्ड चलाकर अपराध नहीं कर रहा, तो आइए जानते हैं.. इस फ्रॉड से बचने का तरीका.. जिसकी मदद से खुद को इस समस्या से बचाया जा सकता है।
आधार कार्ड पर सिम कार्ड से जुड़ी जानकारी
अपराध से जुड़े लोग बड़ी आसानी के साथ किसी के भी आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले लेते है और फ्रॉड करते है। इसलिए अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी डेटा की जानकारी होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। जिससे आधार कार्ड का कोई गलत यूज होने पर उसकी जानकारी मिल सके।
टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट का यूज
आधार पर कितने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए सबसे पहले टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर विजिट करना होगा। मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज कर ‘Request OTP’पर क्लिक करने के बाद ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसी के साथ आप आधार नंबर से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते हैं ।
आधार कार्ड से जुड़ी सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट
टेलीकॉम डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर लॉग इन करने के बाद उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट आ जाती है, जो आधार कार्ड से जुड़ी हुई है। आप यहां बड़ी आसानी के साथ चेक कर सकते है कि कौन- सा नंबर आपने खुद से लिया है और कौन-सा नहीं। इस वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
9 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
11 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
14 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
15 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
16 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
16 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines