Railway Current Ticket System कैसे करता है काम, जिससे मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट

IRCTC Current Booking: भारत में ज्यादातर सफर ट्रेनों में किया जाता है। जिसको देखते हुए रेलवे टिकट बुकिंग में कई बदलाव करता है। जानिए कंफर्म टिकट के लिए IRCTC का रेलवे करंट टिकट सिस्टम कैसे काम करता है?

Railway Current Ticket System

IRCTC Current Booking: त्योहारों के नजदीक आते ही ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना काफी चुनौती वाला काम हो जाता है। लोगों को इस दौरान टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, समय-समय पर रेलवे टिकट बुकिंग में नए बदलाव करता है, ताकि सर्विस के और बेहतर किया जा सके। टिकट से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक IRCTC के करंट टिकट सिस्टम से सुलझाया जा सकता है। जिससे यात्रियों को चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म टिकट मिल जाएगा। जानिए यह कैसे काम करता है और कहां से टिकट बुक की जा सकती है?

विज्ञापन

करंट टिकट बुकिंग?

रेलवे में अलग-अलग सुविधाओं के लिए कई ऐप लाए गए हैं, जिनके जरिए यात्रियों की यात्रा आसान होती है। भारतीय रेलवे का IRCTC ऐप भी यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें यात्रियों को एक साथ ही कई सुविधाएं मिल जाती हैं। कई बार भीड़ के चलते तत्काल टिकट भी नहीं मिल पाता है, ऐसी स्थिति में आपको करंट टिकट बुकिंग सिस्टम के बारे में पता होना चाहिए। इसकी सुविधा IRCTC ऐप में मिल जाती है। यहां पर यात्रियों को यात्रा चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म टिकट दिया सकता है।

विज्ञापन

30 मिनट पहले तक मिलेगा टिकट

कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है, तो उसके लिए IRCTC का करंट टिकट सिस्टम काफी का साबित हो सकता है। दरअसल, यह सिस्टम यात्रियों को चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट देता है। IRCTC के मुताबिक, करंट बुकिंग का मतलब चार्ट बनने के बाद बाकी खाली जगह के लिए टिकट बुक करना है। आमतौर पर ट्रेन का चार्ट उस ट्रेन के चलने के करीब 4 घंटे पहले बना दिया जाता है। मगर चार्ट के बनने के साढ़े 3 घंटे बाद तक करंट टिकट बुक की जा सकती है। आपको बता दें कि इसमें भी टिकट तभी मिल सकता है जह कोई बर्थ खाली होगी।

विज्ञापन

कैसे करें बुकिंग?

बुकिंग के लिए IRCTC के ऐप में जाएं, वहां पर डेस्टिनेशन फिल करें। यात्जारा से जुड़ी सभी नकारी देने के बाद उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। इसमें अपने पसंद का कम्पार्टमेंट भी चुन सकते हैं। इसके बाद टिकट CURR_AVBL खुलकर सामने आ जाएगा, लेकिन यह ऑप्शन तभी आएगा, जब कोई करंट टिकट बाकी होगा। यहीं से पेमेंट करके आप टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ