Information Sukanya Samriddhi Yojana: बढ़ती मंहगाई ने जहां काफी सारी परेशनियों को बढ़ा दिया है, वहीं हर कोई कहीं न कहीं अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। इन तमाम मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को निकालते हुए एक बड़ी राहत दी है। जिसके तहत बच्चों की भविष्य की उच्च शिक्षा और शादी जैसी जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए छोटी उम्र से ही पैसे बचा सकते हैं। वहीं, इसमें इन्वेस्टमेंट करने पर उनकी शिक्षा और शादी की खर्च को कवर करने की सभी चिंताएं कम हो सकती हैं, तो आइए जानते है.. सरकारी योजना (सुकन्या समृद्धि योजना) के बारें में कि इस योजना के तहत सरकार ने क्या-क्या सुविधाएं दी हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी
“सुकन्या समृद्धि योजना” बेटीयों के लिए खाता खोलने का एक लाभकारी अवसर देता है। इस योजना में यह सलाह दी जाती है कि आपकी बेटी के जन्म होते ही सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसवाई खाता) खोलने की शुरूआत कर देनी चाहिए, जो उनके लिए भविष्य में उपयोगी साबित होगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम से खोला जाता है। इसमें सालाना 250 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।
बेटी के जन्म के तुरंत बाद खाता खोलने की सुविधा
इस योजना के तहत माता-पिता बेटी के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र तक उसके नाम से अकाउंट खोल सकते हैं और अकाउंट की देख-रेख बेटी के 10 वर्ष होने तक कर सकते हैं। वहीं, बेटी के जन्म के तुरंत बाद योजना में खाता खोलने से, आपको 15 वर्षों की अवधि के लिए खाते में योगदान करने का लाभ मिलता है। सरकार हर तीन महीने में सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) के लिए ब्याज दर निर्धारित करती है। जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही के लिए, ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो वर्तमान में 8 प्रतिशत प्रति वर्ष है। बेटी की आयु यदि 18 हो जाती है तो आप सुकन्या खाते से 50 प्रतिशत यानी आधा पैसा निकल सकते है, जो कि प्रतिमाह 250 रुपये जमा करने के हिसाब से 60 हजार रुपये के आस-पास होगा और बाकी पैसे 21 साल होने पर निकाला जा सकता है।
64 लाख का फंड बनाने का तरीका
सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 12,500 रुपये जमा करने से आपके पास सालाना 1.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे और यह रकम टैक्स-फ्री है। 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ, आप अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं। यदि आप अपनी बेटी के 21 पूरे होने पर पैसा निकालते हैं, तो कुल राशि 63,79,634 रुपए होगी। जिसमें आपका कुल इन्वेस्टमेंट 22,50,000 रुपए होगा। जबकि ब्याज आय 41,29,634 रुपए होगी। इस तरह, सुकन्या समृद्धि खाते में लगातार 12,500 रुपये की मासिक जमा राशि से 64 लाख रुपए का फंड मिल सकता है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 day agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
15 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
18 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
19 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
20 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
20 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines