हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत का 1000 रुपये न्यूजीलैंड की करेंसी में कितना होता है? जानिए क्या-क्या खरीद सकते हैं आप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के बीच इस देश की करेंसी और वहां भारतीय रुपये की कीमत चर्चा में है. जानिए 1000 भारतीय रुपये न्यूजीलैंड में कितने डॉलर के बराबर होते हैं और इस रकम में वहां क्या-क्या खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन
Credit: AI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज़ में न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं. इस दौरे का मकसद भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग को नई रफ़्तार देना है. इसी बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर न्यूजीलैंड की करेंसी क्या है और वहां भारतीय 1000 रुपये की कितनी कीमत होती है. साथ ही, इतनी रकम में वहां क्या-क्या खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में ₹10000 का 1.5 लीटर पानी, पेट्रोल की कीमत उड़ा देगी होश; जानिए उस देश में महंगाई का हाल… जहां के दौरे पर हैं PM मोदी

न्यूजीलैंड की करेंसी कौन-सी है?

न्यूजीलैंड की आधिकारिक मुद्रा न्यूजीलैंड डॉलर (New Zealand Dollar – NZD) है. इसे आम बोलचाल में कीवी डॉलर भी कहा जाता है. इंटरनेशनल मार्केट में इसका करेंसी कोड NZD है. ये दुनिया की मजबूत और स्थिर मुद्राओं में गिनी जाती है. मौजूदा एक्सचेंज रेट के मुताबिक, 1 न्यूजीलैंड डॉलर की कीमत करीब 54 भारतीय रुपये के आसपास है. ऐसे में 1000 भारतीय रुपये बदलने पर लगभग 18.5 न्यूजीलैंड डॉलर मिलते हैं. हालांकि, विदेशी मुद्रा एक्सचेंज रेट्स समय-समय पर बदलते रहते हैं.

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड महंगा देश है?

जी हां. न्यूजीलैंड को दुनिया के महंगे देशों में माना जाता है. यहां खाने-पीने, रहने, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भारत की तुलना में काफी ज्यादा हैं. यही वजह है कि भारत में जो सामान 1000 रुपये में आसानी से मिल जाता है, उसके लिए न्यूजीलैंड में कहीं ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

1000 भारतीय रुपये में क्या खरीद सकते हैं?

अगर आपके पास करीब 18.5 न्यूजीलैंड डॉलर हैं, तो उनसे आप सीमित सामान ही खरीद पाएंगे-
-किसी लोकल कैफे से लगभग दो कप टेकअवे कॉफी खरीदी जा सकती है.
-किसी फास्ट फूड आउटलेट से एक बड़ा फ्राइज या छोटा स्नैक लिया जा सकता है.
-किसी रेस्टॉरेंट में पेटभर खाना खाने के लिए इससे ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
-लोकल सुपरमार्केट से 2 लीटर दूध, एक बोतल पानी और एक ब्रेड का पैकेट खरीदा जा सकता है.
-इसके अलावा एक छोटा मफिन या पेस्ट्री और लगभग एक किलो सेब भी इस बजट में आ सकते हैं.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड में खर्च का अंतर

भारत में 1000 रुपये से एक व्यक्ति या छोटा परिवार कई जरूरी घरेलू सामान खरीद सकता है या नॉर्मल रेस्टॉरेंट में आराम से खाना खा सकता है. लेकिन न्यूजीलैंड में यही राशि सिर्फ कुछ जरूरी सामान या हल्के नाश्ते तक ही सीमित रहती है. इसका मुख्य कारण वहां का हाई-फाई लाइफस्टाइल और मजबूत मुद्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यूजीलैंड दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान व्यापार, शिक्षा, कृषि, तकनीक और निवेश जैसे क्षेत्रों में नए समझौते हो सकते हैं. इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें: Ireland Currency: भारत के 10,000 रुपये की आयरलैंड में होगी कितनी कीमत, जानिए वहां चलती है कौन सी करेंसी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola