Emergency Alert: इस समय देश के अंदर हर घर में मोबाइल पर अलर्ट सुनाए दे रहे हैं। दफ्तर से लेकर घर तक ट्रिन-ट्रिन हो रही है। कई लोग तो इससे परेशान दिख रहे हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है। कई लोग जो इसके बारे में जानते हैं वो दूसरों को समझाने में लगे हुए हैं कि परेशान मत हो, ये सरकार टेस्टिंग कर रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये जानना चाहते हैं कि आखिर सरकार किस तकनीक के जरिए सभी के फोन को जगा रही है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
पहले जानिए ये हो क्यों रहा है
सरल भाषा में बताएं तो सरकार भविष्य में किसी आपदा से बचने के लिए देश को तैयार कर रही है। भूकंप या बाढ़ जैसी खतरनाक स्थिति होने पर देश को अलर्ट किया जा सके। क्योंकि आप जानते हैं कि समय का सही उपयोग करके इन सभी आपदाओं से बचा जा सकता है। इसलिए ऐसी आपदा के समय टाइम ना लगे, और देशवासी सुरक्षित रह सकें। इसकी तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें – ये 5 बातें दिलाएंगी Festive Sale में फायदा, हजारों की होगी बचत ही बचत, जल्द करें ये काम
कैसे एक साथ फोन बज पा रहे हैं
सरकार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के जरिए सभी के फोन पर अलर्ट भेज रही है। ये सिस्टम इमरजेंसी में मोबाइल डिवाइस पर अलर्ट भेजने के लिए बनाया गया है। इसे सरकार ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के साथ मिलकर बनाया है। इसलिए आने वाले समय में आपको इस तरह के अलर्ट सुनने को मिल सकते हैं।
एक फोन में कई बार आ रहा है अलर्ट
ऐसा नहीं है कि एक फोन में एक बार ही अलर्ट आ रहा है। एक फोन में कई बार अलर्ट सरकार की तरफ से भेजा जा रहा है। इसलिए अगर आपको अपने फोन या दोस्त के फोन में सुनाई दे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
3 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
17 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
20 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
21 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
22 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines