Dog And Human Relation : कुत्ते और इंसान के बीच का रिश्ता बड़ा पुराना है। कुत्तों को इंसान एक वफादार जानवर मानकर पालता आ रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि कुत्ते भी इंसानों की भाषा समझते हैं? क्या आपको पता है कि इंसान जब कोई भाषा पहली बार सुनते हैं तो चौंक उठते हैं? इतना ही नहीं, हम आपको यह भी बताएंगे कि आखिर कुत्तों की कौन सी हरकतें शुभ संकेत नहीं मानी जाती हैं?
12 दिसंबर, 2021 को न्यूरोइमेज में एक शोध प्रकाशित हुआ था, जिसे हंगरी में ईटवोस लोरैंड विश्वविद्यालय की न्यूरोबायोलॉजिस्ट लॉरा कुया ने किया था। 18 कुत्तों को MRI के लिए तैयार किया गया और जब MRI के दौरान आवाज, म्यूजिक, परिचित और अपरचित आवाज सुनाई गई तो उनकी प्रतिक्रियायों पर बारीकी से नजर रखी गई। इसके बाद जो नतीजे सामने आए वो चौंका देने वाले थे।
स्कैन के परिणामों से पता चला कि कुत्ते न केवल वाणी और गैर-वाणी ध्वनियों के बीच अंतर करने में सक्षम थे, बल्कि परिचित और अपरिचित भाषाओं के बीच भी अंतर करने में सक्षम थे। उम्रदराज कुत्ते विभिन्न भाषाओं को पहचानने में बहुत बेहतर होते हैं क्योंकि वे अधिक लंबे समय तक उनसे परिचित होते हैं।
यह भी पढ़ें : शरीर में किस विटामिन की कमी से पड़ता है चेहरे का रंग काला? अभी जान लें…
कुत्तों के ये संकेत ना करें इग्नोर
कुत्तों के कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। जैसे अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं या किसी काम से जा रहे हैं और आपका कुत्ता सामने आकर भौंकने लग जाये तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसके साथ ही अगर आप किसी अच्छे या खास काम के लिए जा रहे हैं और आपको कुत्ता खुजलाता हुआ दिखे तो इसे भी अशुभ संकेत माना गया है।
यह भी पढ़ें : मरने के बाद मुर्दे के मुंह में क्यों डाला जाता है सोना? क्या आप जानते हैं…
कुत्तों का रोना पड़ सकता है भारी!
अगर आपको कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दे तो सतर्क हो जाना चाहिए। कुत्तों का रोना बड़ा अपशकुन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब किसी की मौत होने वाली हो या सामूहिक तौर पर कोई आपदा आने वाली हो, तभी कुत्ते रोते हैं। इस तरह के तमाम संकेत हैं, जो मान्यताओं पर आधारित हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
9 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
11 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
14 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
15 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
16 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
16 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines